Deoghar News: ब्रह्माकुमारी आनंद भवन में विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित

कुल 34 रक्तदाताओं ने किया उत्साहपूर्वक रक्तदान

Deoghar News: ब्रह्माकुमारी आनंद भवन में विश्व बंधुत्व दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित
(देवघर आनंद भवन रक्तदान)

देवघर के झोंसागढ़ी स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र 'आनंद भवन' में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। एम्स देवघर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस पहले आउटडोर शिविर में कुल 34 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

देवघर: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि (विश्व बंधुत्व दिवस) के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में रक्तदान महाअभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को झोंसागढ़ी स्थित स्थानीय ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र 'आनंद भवन' में ब्रह्माकुमारी देवघर, एम्स देवघर एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी (देवघर शाखा) के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि 2 जून को ब्लड बैंक के उद्घाटन के बाद एम्स देवघर की ओर से आयोजित यह पहला आउटडोर (Outdoor) रक्तदान शिविर रहा।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया, जिसमें ब्रह्माकुमारी देवघर सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका बीके रीता दीदी, एम्स देवघर ब्लड बैंक के प्रमुख डॉ. इंद्रनील, झारखंड दिगंबर जैन धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष ताराचंद जैन, चेतना विकास मंच देवघर के श्री रंजन, रेड क्रॉस के चेयरमैन जितेश राजपाल, वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल, संगीता सुल्तानिया एवं संजय मिश्रा सम्मिलित हुए।

संबोधन के दौरान बीके रीता दीदी ने कहा कि रक्तदान मानवता की महान सेवा है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। रक्त को कृत्रिम रूप से नहीं बनाया जा सकता, इसलिए यह केवल दान के माध्यम से ही प्राप्त होता है। किसी की जान बचाने का भाव मानसिक तनाव को दूर कर जीवन में सकारात्मकता और शांति भरता है। वहीं ताराचंद जैन एवं जितेश राजपाल ने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, दिल के दौरे का खतरा कम होता है, लिवर स्वस्थ रहता है और नई स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है।

रेड क्रॉस के चेयरमैन जितेश राजपाल ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन का स्तर संतुलित रहता है, जिससे दिल के दौरे का खतरा कम होता है और लिवर स्वस्थ रहता है। साथ ही अस्थि मज्जा (Bone Marrow) सक्रिय होकर नई और स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करती है।

रेड क्रॉस के वाइस चेयरमैन पीयूष जायसवाल ने युवाओं और समाज को प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा जीवनदान है। आपातकाल में किसी जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त मिलना उसके जीवन की रक्षा करता है। उन्होंने प्रत्येक स्वस्थ नागरिक से आह्वान किया कि वे भ्रांतियों से दूर रहकर नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आएं और इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी निभाएं।

प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस शिविर में कुल 34 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य राकेश सिंघानिया, ज्योति कुमारी तथा कार्यकारिणी सदस्य सुरेशानंद झा, अजय नारायण मिश्रा, दीपक सिंह राजपूत, सुधांशु वर्णवाल उपस्थित रहे। रक्तदाताओं में गोपाल ठाकुर, आदित्य, कार्तिक, नेहा दुबे, रविकांत मिश्रा, अमित, सतीश, रीता, रजनीश, राजेश सुल्तानिया, शिवमंडल, अभिषेक मिश्रा, सुधीर, अंजली, रोचल डोकानिया, मनीष, बिट्टू गुप्ता, अनंत सुलतानिया, जितेश राजपाल, प्रकाश साहू, मनीष सुलतानिया, अक्षत, आदित्य, रौशन, डॉ. राजीव, श्रावत वर्णवाल, राहुल कुमार, चंदनकेसरी, श्याम सुल्तानिया, आर्यन वर्मा, सीए सुनील सुल्तानिया, जानकी देवी, काजल कुमारी, बिरजू शर्मा और आयुष कुमार शामिल रहे।

शिविर के सफल संचालन में एम्स देवघर ब्लड बैंक टीम के सदस्यों—डॉ. अरविंदन, रोजी दास (मेडिकल सोशल वर्कर), कल्पना शर्मा एवं अश्वनी डोंगरे (नर्सिंग ऑफिसर्स), तथा सुशीला एवं ओम कुमार पांडे (लैब टेक्नीशियन) का विशेष और अमूल्य सहयोग रहा। साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने में अभियान के मुख्य संयोजक बीके सत्यनारायण भाई, सुनील भाई, शिल्पी बहन, किरण बहन, संगीता बहन, मेघा बहन, रंजना बहन, श्रवण भाई, आशीष भाई सहित ब्रह्माकुमारी परिवार के दर्जनों सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान
Sahebganj News: यूजी सेमेस्टर 1, 2 और 3 के छात्र 15 सितंबर तक भर सकेंगे एनसीसी फॉर्म
Giridih News: राज्यपाल, मुख्यमंत्री और गणमान्य हस्तियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि
Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता
Hazaribagh News: अपराध नियंत्रण हेतु पुलिस की नई पहल, संवेदनशील स्थानों पर लगे 'रक्षक ऐप' QR कोड
Hazaribagh News: परतन सूर्यपूरा में सेवानिवृत्त शिक्षक रामदेव प्रसाद महथा को सरेराह मारी गोली