मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करम पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त का करेंगे हस्तांतरण

बोकारो के लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि से खुशियों का उपहार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करम पर्व की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को मंईयां सम्मान योजना की दूसरी किस्त का करेंगे हस्तांतरण
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( फाइल फोटो)

योजना का लाभ देने हेतु अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से अबतक आच्छादित हुईं हैं।

रांची: लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोम गाढ़ की पवित्र भूमि ललपनिया, बोकारो से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन करम पर्व की पूर्व संध्या पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 45 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाता में दूसरी किस्त का हस्तांतरण करेंगे। इससे पहले विभिन्न चरणों में पहली किस्त का हस्तांतरण मुख्यमंत्री द्वारा किया जा चुका है। योजना का लाभ देने हेतु अबतक 48,15,048 महिलाओं का निबंधन हुआ है। 45,36,597 महिलाएं सम्मान राशि से अबतक आच्छादित हुईं हैं। हर महीने की 15 तारीख तक हर बहन के खाते में सम्मान राशि भेजने का आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिया जा चुका है। 

18 से 50 वर्ष की बहनों को लाभ

मुख्यमंत्री के आदेश और राज्य मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के उपरांत अब राज्य की 18 से 20 वर्ष की बेटियों को भी झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जोड़ने की पहल शुरू हो चुकी है। जल्द इन्हें भी सम्मान राशि प्राप्त होने लगेगी। मालूम हो कि इससे पहले तक 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को योजना से जोड़ने का प्रावधान था।

ऐसे बढ़ रहा योजना का कारवां

03 अगस्त 2024 से झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए आवेदन लेना प्रारंभ हुआ। 04 अगस्त 2024 को ऑनलाइन आवेदन जमा करने में आ रही परेशानी को मुख्यमंत्री ने दूर कर ऑफ लाइन आवेदन लेने का आदेश दिया। 18 अगस्त को पहली बार योजना के तहत पाकुड़ की 80 हजार से अधिक, 22 अगस्त को पलामू प्रमंडल के लातेहार, मेदिनीनगर और गढ़वा की 2.50 लाख से अधिक, 24 अगस्त को उत्तरी छोटानागपुर के रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और बोकारो जिला की 13 लाख 94 हजार से अधिक, 27 अगस्त को संताल परगना के देवघर, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज, दुमका और जामताड़ा की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 28 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला - खरसावां की 07 लाख 32 हजार से अधिक, 04 सितंबर को दक्षिणी छोटानागपुर के रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा की 07 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खाते में ₹70 करोड़ 50 लाख का हस्तांतरण किया गया है। 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान