पूरे दमखम के साथ आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव में उतरेगी भाकपा: डी. राजा
भूमि बैंक रद्द करें झारखंड सरकार: भुवनेश्वर मेहता
लोक सहकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बौद्धिक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भंते अपने सभी कार्यकर्ताओं के साथ भाकपा में शामिल हो गए। हमारी पुरानी पार्टी हमारा पुराना घर है, हम पूरी जोश खरोश के साथ राज्य की जनता को सेवा करने के लिए पूरी तरीके से जिंदगी को समर्पित करेंगे।
रांची: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्यस्तरीय विधानसभा चुनाव को लेकर एक दिवसीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन अटल वेंडर मार्केट स्थित बैंक्विट हॉल के अतुल कुमार अंजन सभागार में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कॉमरेड पीके पांडे की अध्यक्षता में हुई। सभागार में उत्साहित कार्यकर्ताओं को देखकर उत्साहित पार्टी महासचिव डी. राजा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी का झारखंड में बहुत तेजी से उभार हो रहा है। राज्य के सभी जिलों में मजबूत संगठन एवं सभी जनसंगठन के कार्यकर्ता दिलोजान से लगे हुए हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में झारखंड में लाल परचम मजबूती से लहराएगा।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को सम्मानजनक सीट देना चाहिए। राज्य में किसी भी परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में आने से रोकने के लिए मजबूत गठबंधन के साथ चुनाव लड़ना होगा। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व के साथियों की जवाबदेही है कि राज्य के सभी विपक्षी पार्टियों को एकजुट कर चुनाव में उतरे, इसलिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सभी जिलों में विधानसभा की चुनाव की तैयारी कर रही है। लोकसभा के चुनाव में तालमेल में कमी के कारण दोबारा मोदी सत्ता में आ गए। लेकिन उनका भी 400 पार का दावा खोखला साबित हुआ, इसीलिए झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले से ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तैयारी कर रही है।


कार्यकर्ता सम्मेलन में लोक सहकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार भंते अपने पूरे कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। जिसमें कई जिले की पदाधिकारी शामिल थे। महासचिव ने उन्हें माला पहनकर और गले में पार्टी का लाल पट्टा देकर स्वागत किया। जैनेंद्र कुमार भंते ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा हमारी पुरानी पार्टी हमारा पुराना घर है, हम पूरी जोश खरोश के साथ राज्य की जनता को सेवा करने के लिए पूरी तरीके से जिंदगी को समर्पित करेंगे।
सम्मेलन को राष्ट्रीय परिषद के सदस्य कन्हाई मल पहाड़िया,आदिवासी महासभा के महासचिव पशुपति कोल, महादेव राम, सोनिया देवी, केडी सिंह, मजदूर नेता लखनलाल महतो, डॉ. पीयूष,अंबुज ठाकुर, रुचिर कुमार तिवारी, गणेश कुमार सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से इम्तियाज़ खान, कलाम रसीदी, कमरू निशा, लालदेव सिंह, तारकेश्वर सिंह, आरती देवी, किरण कुमारी, सिमरन और रश्मि तिवारी, राधिका तिवारी, रश्मि तिवारी, बसंत गोप अनिल असुर, संजय गिरी और इसाक अंसारी, महादेव राम, प्रकाश रजक, अनिरुद्ध कुमार, नियमन यादव, अर्जुन कुमार, दयनाथ पांडे, कृष्णा मेहता, बाबूलाल झा, छाया कॉल, पवन सिंह, गणेश महतो, सुजीत घोष, नूनू चंद महतो, राजकुमार मेहता, रमजान कुरैशी सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Related Posts

Latest News

