धनबाद में संवाद आपके साथ कार्यक्रम में शामिल हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश
विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं को दिए टिप्स
.jpg)
इस चुनाव में हमारी पूरी कोशिश होनी चाहिए कि महागठबंधन सरकार के किए कार्यों के आधार पर जनता के बीच जाएं और इस जिले की तमाम विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।
रांची: "संवाद आपके साथ" कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज गुरूवार को धनबाद मे कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि अनुशासन ही मनुष्य को आगे बढ़ाने का काम करता है,संगठन में किसी व्यक्ति के प्रति निष्ठा नहीं बल्कि संगठन और नेतृत्व के प्रति निष्ठा और आस्था रखनी चाहिए,इससे संगठन के सिद्धांतों के अनुपालन मजबूती मिलेगी। आप उस कांग्रेस के निष्ठावान सदस्य हैं जिसका त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास है। देश के एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति कांग्रेस नेतृत्व ने दिया है,आज देश को तोड़ने वाली शक्तियां सक्रिय हैं हमें मिलकर उनका सामना करना है और उनके मंसूबों को असफल करना है।
.jpg)

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बृजेंद्र सिंह, मदन महतो,विजय सिंह, रवींद्र वर्मा, सोशल मीडिया चेयरमैन गजेंद्र सिंह, सुनील सिंह,ओबीसी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अभिलाष साहू, राजेश चंद्र राजू,ज़िला अध्यक्ष संतोष सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष रसीद रजा, ज़िला पदाधिकारीगण, अग्रणी संगठन ज़िला अध्यक्ष सहित हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल थे।