Hazaribag News: पड़रिया में पर्यावरण रक्षाबंधन महोत्सव एवं सरहुल पूजा का आयोजन किया गया
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के द्वारा फीता काटकर पर्यावरण मेला का उद्घाटन किया गया एवं रांची के कलाकारों के द्वारा पर्यावरण से संबंधित रंगा-रंग कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
बड़कागाँव/ हजारीबाग: बडकागाव प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पड़रिया वन प्रबंधन एवं संरक्षक समिति के द्वारा पर्यावरण सह वृक्षों का रक्षाबंधन महोत्सव एवं सरहुल पूजा मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के द्वारा फीता काटकर पर्यावरण मेला का उद्घाटन किया गया एवं रांची के कलाकारों के द्वारा पर्यावरण से संबंधित रंगा-रंग कार्यक्रम एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडरिया वन समिति के अध्यक्ष संजय महतो संचालन भोला महतो के द्वारा किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग उपस्थित लोगों ने पेड़ों में रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन मनाया एवं वन संरक्षण को लेकर शपथ लिया शपथ लिया। लोकनाथ महतो ने कहा कि जल जंगल जमीन को बचाने से ही हमारा कल्याण है, अन्यथा आने वाले समय में पर्यावरण काफी दूषित होगा जिसका प्रभाव आम मानस के ऊपर पड़ेगा।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
