Koderma News: लोक अदालत किसी परिचय का मोहताज नहीं बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता: प्रधान जिला जज

35 वादों का निष्पादन: 5,58,000/- रूपए की वसूली

Koderma News: लोक अदालत किसी परिचय का  मोहताज नहीं बढ़ रही है इसकी लोकप्रियता:  प्रधान जिला जज
Pic Source: Google

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है। इस लोक अदालत में कुल बारह बेंचों का गठन किया गया।

कोडरमा: झारखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश के आलोक में कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी के कुशल मार्ग दर्शन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में व्यवहार न्यायालय परिसर में आज शनिवार को मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौंके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि आज के वर्तमान परिवेश में लोक अदालत किसी परिचय की मोहताज नहीं है यही कारण है कि इसकी लोकप्रियता दिन प्रति दिन बढती जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत में दिए गए फैसले में दोनों पक्षों की जीत होती है तथा यह फैसला दोनों पक्षों को संतुष्ट करता है । कोई पक्ष इसे थोपा हुआ महसूस नहीं करता है । लोक अदालत में दिए गए निर्णय के विरुद्ध कहीं भी कोई अपील नहीं होती । लोक अदालत का निर्णय अंतिम निर्णय होता है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत शीघ्र, सस्ता और सुलभ न्याय प्रदान करने का सशक्त माध्यम है । लोक अदालत का फैसला अंतिम होता है । उन्होने कहा कि लोक अदालत में बढ़ रही भीड़ इस बात का परिचायक है कि लोक अदालत आम लोगों के बीच कितना लोकप्रिय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जहाँ एक ओर लोगों के समय और पैसे की बचत होती है वहीँ दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है। इस लोक अदालत में कुल बारह बेंचों का गठन किया गया।

बेंच संख्या एक में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय अमितेश लाल व अधिवक्ता भुनेश्वर राणा, बेंच संख्या द्वितीय में जिला जज प्रथम गुलाम हैदर व अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, बेंच संख्या तीन में जिला जज द्वितीय संजय कुमार चौधरी व अधिवक्ता लखन प्रसाद सिंह, बेंच संख्या चार  में जिला जज तृतीय राकेश चंद्रा व अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा, बेंच संख्या पांच में सी.जे.एम अमित कुमार वैश व नलिन बिमलेश बेंच संख्या छः में ए सी जे एम् मनोरंजन कुमार व अधिवक्ता गोरख नाथ सिंह बेंच संख्या सात में  अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो व अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव बेंच संख्या आठ में मुंसिफ मिथिलेश कुमार व अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा, बेंच संख्या नौ में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शिवांगी प्रिया व अधिवक्ता अजय कुमार, बेंच संख्या दस में नमिता मिंज व अधिवक्ता विनोद कुमार ठाकुर, बेंच संख्या ग्यारह  में ज्योत्सना पाण्डेय व अधिवक्ता कीर्ति कुमारी बेंच संख्या बारह में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष डॉ आर. के. तिवारी, सदस्य ममता सिंह ने मामले की सुनवाई की । लोक अदालत में बारह बेंचो के माध्यम से कुल 35 वादो का निष्पादन किया गया।

मौंके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, विद्युत विभाग, उत्पाद विभाग के अधिकारी, न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह, मूंगा लाल दास, राजेंद्र कुमार, मनोज मिश्रा, रंजीत कुमार, राजीव रंजन, कुमार संजय, महेश्वर कुमार, राजीव कुमार, संतोष कुमार, आशीष सिन्हा, अनिल कुमार सिंह, पी.एल.वी. रविन्द्र कुमार, पाण्डेय शेखर प्रसाद, मनोज कुमार, मोनिका कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद थे ।

यह भी पढ़ें: हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार