Giridih News: मुखिया का प्रयास रहा सफल, खराब चापाकलों की गयी मरम्मत
पेयजल सुविधा बहाल होने पर ग्रामीणों ने मुखिया गायत्री कुमारी के प्रयास की सराहना की और आभार जताया।
बगोदर/गिरिडीह: प्रखंड के देवराडीह पंचायत में पेयजल संकट दूर करने की दिशा में मुखिया गायत्री कुमारी का प्रयास सफल रहा। पंचायत के 9 स्थानों पर खराब पड़े चापाकल को मरम्मत कर फिर से चालू किया गया है। इससे ग्रामीणों को गर्मी में पानी की परेशानी से राहत मिली है।
मुखिया को करम्बा, कोसी, देवराडीह और धवेया गांवों में चापाकल खराब होने की जानकारी मिली थी। लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने पीएचईडी विभाग के अधिकारियों से बात की। इसके बाद विभाग ने पंचायत क्षेत्र के 9 स्थानों पर चापाकल की मरम्मत करवाई।

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
