Hazaribag News: डेंटल काॅलेज में पांच दिवसीय युवा सशक्तिकरण और कौशल कार्यशाला एस प्लस हुआ आयोजन

Hazaribag News: डेंटल काॅलेज में पांच दिवसीय युवा सशक्तिकरण और कौशल कार्यशाला एस प्लस हुआ आयोजन
प्राणायाम करती युवतियाँ

एचसीडीएसएच ओएमआर विभाग के प्रोफेसर सह आर्ट ऑफ लिविंग संगठन के संकाय सदस्य डॉ देवर्षि नंदी ने कार्यशाला का नेतृत्व किया जिसमें योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया के अनूठी श्वास प्रक्रिया शामिल रहा।

हजारीबाग: काॅलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड हॉस्पिटल में पांच दिवसीय युवा सशक्तिकरण एवं कौशल कार्यशाला एस प्लस का आयोजन किया गया। कार्यशाला 26 से 30 मार्च तक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। एचसीडीएसएच ओएमआर विभाग के प्रोफेसर सह आर्ट ऑफ लिविंग संगठन के संकाय सदस्य डॉ देवर्षि नंदी ने कार्यशाला का नेतृत्व किया जिसमें योग, प्राणायाम, ध्यान एवं सुदर्शन क्रिया के अनूठी श्वास प्रक्रिया शामिल रहा। इस दौरान स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण योग समेत उत्तम स्वास्थ्य की जानकारी साझा किया गया।

मौके पर डेंटल काॅलेज के सचिव डाॅ प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि यह अभ्यास तनाव को कम करने, मानसिक स्पष्टता और नींद में सुधार करने, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने और कई अन्य लाभ लाने में मदद करता है। यह आईआईटी, आईआईएम, जिम्पर और मणिपाल जैसे प्रमुख भारतीय संस्थानों में पाठ्यक्रम का हिस्सा है। एचएसडीसीएच विजन के अनुरूप अपने कॉलेज में इन-हाउस एस प्लस कार्यक्रम आयोजित करने में बहुत गर्व महसूस करते हैं। मौके पर एचसीडीएसएच ओएमआर विभाग के प्रोफेसर डॉ. देवर्षि नंदी ने कहा कि आर्ट ऑफ लिविंग संगठन, सबसे प्रतिष्ठित धर्मार्थ स्वयंसेवी संगठनों में से एक है।

श्री श्री रविशंकर के विजन के तहत तनाव मुक्ति, आत्म-विकास, आघात और संघर्ष समाधान और सहायता सहित वैश्विक मानवीय कार्यों में लगा हुआ है। प्रतिभागियों ने गहन योग, ध्यान, मजेदार गतिविधियों और खेलों में भाग लिया। युवा-केंद्रित विषय और आध्यात्मिक ज्ञान भी कार्यक्रम का एक अभिन्न अंग था। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उच्च ऊर्जा स्तर, बढ़े हुए उत्साह, बेहतर मानसिक स्पष्टता और हल्कापन महसूस करने की बात कही।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव