JMM 52 ANNIVERSARY: झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52वां स्थापना दिवस, भव्य तैयारी
भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है
By: Samridh Desk
On
.jpg)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है।
गिरिडीह: झंडा मैदान में 4 मार्च को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का 52वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, और पार्टी कार्यकर्ता जोरशोर से जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन समेत कई दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के लिए प्रशासन मुस्तैद है। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा, जिसमें जिलेभर से हजारों झामुमो कार्यकर्ता जुटेंगे।
Edited By: Hritik Sinha