Hazaribag News: सरहुल जुलूस का स्वागत, कोल्ड ड्रिंक व शीतल जल वितरण

Hazaribag News: सरहुल जुलूस का स्वागत, कोल्ड ड्रिंक व शीतल जल वितरण
जुलूस में शामिल लोग

जुलूस में हजारों की संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हुईं।

हजारीबाग: प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर आदिवासी समाज के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य जुलूस निकाला गया। यह जुलूस सरना मैदान से प्रारंभ होकर पूरे शहर का भ्रमण किया। सरहुल पर्व प्रकृति की उपासना का पर्व है, जिसे आदिवासी समाज बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इस जुलूस के दौरान पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर पुरुष, महिलाएं और बच्चे नाचते-गाते नजर आए। शहर के विभिन्न स्थानों पर समितियों एवं स्थानीय लोगों के द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत किया गया।

इसी क्रम में बड़ा बाजार ग्वाल टोली चौक पर भी सरहुल जुलूस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर जुलूस में शामिल लोगों के लिए कोल्ड ड्रिंक एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की गई, जिससे इस तपती गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत मिली। सरहुल पर्व के दौरान आदिवासी समाज के लोग अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। पुरुष पगड़ी, धोती और गमछा पहने हुए थे, जबकि महिलाएं सफेद और लाल रंग की साड़ियां पहने हुई थीं। इस जुलूस में हजारों की संख्या में पुरुषों के साथ महिलाएं और बच्चियां भी शामिल हुईं।

स्थानीय लोगों का कहना था कि सरहुल सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव और भाईचारे का संदेश देने वाला उत्सव है। यह पर्व जल, जंगल और जमीन की महत्ता को दर्शाता है। इसी को देखते हुए हर वर्ष शहर में बड़े ही धूमधाम से सरहुल जुलूस निकाला जाता है। इस मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि सह समाजसेवी अविनाश यादव, बबलू यादव, जीतू यादव, कुणाल यादव, डब्लू कुमार, सुधीर तिवारी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत किया और जलपान वितरण कर पुण्य कार्य में सहभागिता निभाई।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति