मोदी-पुतिन मुलाकात से पहले काशी में उत्साह, भारत-रूस दोस्ती के समर्थन में पदयात्रा

मोदी-पुतिन मुलाकात से पहले काशी में उत्साह, भारत-रूस दोस्ती के समर्थन में पदयात्रा
(फ़ोटो)

वाराणसी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी उत्साह है। चार दिसंबर गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर आ रहे पुतिन के स्वागत में यहां लमही स्थित सुभाष भवन से मुंशी प्रेमचंद स्मृति द्वार तक ‘भारत-रूस मैत्री मार्च’ निकाला गया। बुधवार को सामाजिक संगठन विशाल भारत संस्थान के बैनर तले निकले मार्च में भारत रूस सम्बन्ध जिन्दाबाद, भारत रूस की दोस्ती, दुनिया के लिए जरूरी आदि नारे लगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के पोस्टर की आरती उतार कार्यकर्ताओं ने ढ़ोल नगाड़े भी बजाए।

पदयात्रा में शामिल संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजीव ने बताया कि भारत और रूस स्वाभाविक मित्र हैं। दोनों एक दूसरे के दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। मोदी और पुतिन वैश्विक नेता हैं जो अन्य देशों के लोकतंत्र, सीमाओं और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं। रूस और भारत मिलकर ही दुनिया को शांति के रास्ते पर ले जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति पुतिन का इस समय भारत आना वैश्विक परिवर्तन का संकेत है। समस्त भारतीयों की ओर से हम उनका स्वागत करते हैं। मोदी और पुतिन मिलकर दुनियां में नया इतिहास रचेंगे।

संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव डॉ अर्चना भारतवंशी ने कहा कि भारत और रूस के सम्बन्ध मजबूत होने से सबसे ज्यादा फायदा देश के युवाओं को होगा क्योंकि रूस की तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य शिक्षा हमारे देश के युवाओं को आगे बढ़ाने का काम करेगी और देश को सशक्त बनाएगी। डॉ नजमा परवीन ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि भारत रूस मैत्री सम्बन्ध मजबूत हो और विश्व में शांति स्थापना की पहल हो। पदयात्रा में सत्यम राय, ओम प्रकाश पटेल, सूरज राजभर, अनीश, चंदन, गुलाब चन्द, रमता, शिमला, ज्योति, मैना देवी, इली भारतवंशी, खुशी भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, दक्षिता भारतवंशी आदि ने भागीदारी की।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता बंगाल में समुद्र से बरामद हुआ लापता ट्रॉलर, 9 की मौत, 6 मछुआरे अब भी लापता
नामांकन के तुरंत बाद वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर सियासत तेज, तेज प्रताप बोले- राजनीतिक साजिश
रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा