Hazaribag News: सरहुल पर्व की धूम, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह

जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा- मुन्ना सिंह

Hazaribag News: सरहुल पर्व की धूम, विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह
कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह

उन्होंने हजारीबाग के नया बस स्टैंड स्थित सरहुल मैदान में पूजा-अर्चना कर पर्व की शुरुआत की।

हजारीबाग: श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाए जाने वाले सरहुल पर्व के अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुन्ना सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने हजारीबाग के नया बस स्टैंड स्थित सरहुल मैदान में पूजा-अर्चना कर पर्व की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय समाज के लोगों से मुलाकात कर उन्हें सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दीं और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मुन्ना सिंह ने कहा कि सरहुल पर्व झारखंड और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में आदिवासी समाज द्वारा मनाया जाने वाला प्रमुख प्राकृतिक उत्सव है, जो वनों, जल स्रोतों और भूमि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता है।

यह पर्व पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और परंपराओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने बढ़ते पर्यावरणीय संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को आगे आना होगा।उन्होंने कहा, प्रकृति की पूजा भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। हमें अपनी परंपराओं को संरक्षित रखते हुए धरती के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। जबकि आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए उन्होंने इसके संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी उनके विकास, शिक्षा, रोजगार और पारंपरिक अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। सरहुल उत्सव के दौरान स्थानीय लोगों ने मुन्ना सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। सरना समिति के सदस्य फुलवा कच्छप ने उन्हें सम्मानस्वरूप बैच पहनाया। इसके उपरांत, मुन्ना सिंह ने जनता से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने आश्वस्त किया, आपकी परेशानियाँ मेरी परेशानियाँ हैं। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए मैं हरसंभव प्रयास करूंगा। इस शुभ अवसर पर स्थानीय गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता और सरना समिति के सदस्य भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पूरा क्षेत्र पारंपरिक गीतों, नृत्यों और उल्लास से गूंज उठा, जिससे सरहुल पर्व की महत्ता और अधिक बढ़ गई।

यह भी पढ़ें: मनान मल्लिक के निधन पर निसार खान ने जताया शोक, बोले- कोयलांचल ने अपना मसीहा खो दिया

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला 22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप
ईसाई रीति से शादी करने पर ST सीट से अयोग्य हों सांसद विजय हांसदा: संत कुमार
आंगनवाड़ी सेविका सड़कों पर उतरी, सब्र का बांध टूटा: जे.पी. पांडेय
हजारीबाग में पुलिस का नाइट ऑपरेशन, रातभर चली छापेमारी में 17 फरार अपराधी और वारंटी गिरफ्तार