Hazaribag News: कृषि उत्पादक कंपनी को उपायुक्त ने सौंपा 6,59,000 रु का चेक

Hazaribag News: कृषि उत्पादक कंपनी को उपायुक्त ने सौंपा 6,59,000 रु का चेक
निदेशकों को चेक देती उपायुक्त नैंसी सहाय

इस योजना के अंतर्गत जिले में अभी तक 18 कंपनियों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है जिसमें से 9 कृषि उत्पादक कंपनियों को डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर राज्य भेजा गया।

हजारीबाग: उपायुक्त नैंसी सहाय द्वारा कृषि उत्पादक कंपनी के निदेशकों को छह लाख उनसठ हजार मात्र (6,59,000) का चेक प्रदान किया गया। जीटी भारत की टीम को उपायुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि वह बाकी कृषि उत्पादक कंपनी को भी यह अनुदान दिलाने के लिए समर्थन दें उन्होंने जीटी भारत के प्रयासों की सराहना की। जीटी भारत की तरफ से संजीव कुमार, रकम प्रशांत एवं दीपक चिकने उपस्थित रहे। एफपीसी से बिनेश कुमार दांगी, अश्विनी कुमार, जयहिंद कुमार और श्याम नंदन किशोर उपस्थित रहे। कृषि उत्पादक कंपनी या उत्पादक संघ किसानों का एक समूह होता है जो किसानों को बाजार, टेक्नोलॉजी और पूंजी तक बेहतर पहुंच प्राप्त करने में मदद करती है। इस प्रकार का उद्यम मूल रूप से एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी और एक सहकारी समूह का मिश्रण है, जो अपने किसान सदस्यों की सामूहिक बिज़नेस गतिविधियों को सुविधाजनक बनाता है। एफपीसी का मुख्य उद्देश्य उत्पादकों के लिए उनके स्वयं के संगठन के माध्यम से बेहतर आय सुनिश्चित करना है। 

पूरे देश में कृषि उत्पादक कंपनियों का गठन किसानों को सशक्त बनाने के लिए किया जा रहा है। देश में लगभग 42000 कृषि उत्पादक कंपनी का गठन मार्च 2024 तक किया जा चुका है। हजारीबाग जिले में भी लगभग 40 से अधिक ऐसी कंपनियां रजिस्टर्ड है। इन सभी कंपनियों को आगे बढ़ाने तथा वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए झारखंड सरकार ने “Grant to FPOs” योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में लॉन्च की थी। इस योजना के अंतर्गत 15 लाख तक के वन टाइम मैचिंग इक्विटी ग्रांट देने का प्रावधान तथा उसके पश्चात आने वाले 4 वर्षों तक उनके वित्तीय रिपोर्ट और लाभ के आधार पर 10 लाख तक के वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है ।

इस योजना के अंतर्गत जिले में अभी तक 18 कंपनियों ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया है जिसमें से 9 कृषि उत्पादक कंपनियों को डिस्ट्रिक्ट लेवल मॉनिटरिंग कमेटी के द्वारा स्वीकृति प्रदान कर राज्य भेजा गया। बिल और मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन समर्थित जीटी भारत द्वारा आत्मनिर्भर हजारीबाग कार्यक्रम के तहत OHMA प्रोग्रेसिव फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का गठन किया गया था और हजारीबाग जिले में राज्य सरकार के योजना का लाभ लेने वाली पहली एफपीसी बन गई है।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न