Giridih News: माहुरी वैश्य मंडल खरगडीहा ने झांकियां के साथ निकाली भव्य शोभायात्रा
जय मां मथुरासिनी के जयकारे से गूंजा खरगडीहा, महिला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शोभा यात्रा में माहुरी वैश्य की भीड़ उमड़ी थी महिलाएं तथा पुरुष हाथ में अपने जातीय निशान लिए मां मथुरासिनी देवी की जयकारे लगा रहे थे जयकारे से पूरा खरगडीहा बाजार गूंज रहा था पूरा समाज भक्ति भाव में डूबा हुआ था।
गिरिडीह: माहुरी वैश्य समाज खरगडीहा के तत्वाधान में अपने कुलदेवी माँ मथुरासिनी महोत्सव के दो दिवसीय पूजनोत्सव की शुरुआत माहुरी वैश्य खरगडीहा मंडल के अध्यक्ष अभिमन्यु राम के द्वारा झंडोतोलन के साथ किया गया। शनिवार को खरगडीहा में गाजे बाजे और आकर्षक झांकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में माहुरी वैश्य की भीड़ उमड़ी थी महिलाएं तथा पुरुष हाथ में अपने जातीय निशान लिए मां मथुरासिनी देवी की जयकारे लगा रहे थे जयकारे से पूरा खरगडीहा बाजार गूंज रहा था पूरा समाज भक्ति भाव में डूबा हुआ था।
कलश यात्रा तथा झांकी पूरे नगर भ्रमण करते हुए नीचे बाजार स्थित निर्माणाधीन माहुरी धर्मशाला पहुँचा तत्पश्चात कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा वैदिक मंत्रोंच्चार से हुई। उसके बाद प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में स्वजाति बंधु उपस्थित रहे। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, संगीत, क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो इसके लिए जमुआ पुलिस खरगडीहा में कलश यात्रा एवं झांकी के दौरान मुस्तैद रही। समाज सेवक एवं पत्रकार आशीष भदानी ने बताया कि हर साल चैत्र शीतला अष्टमी में हम सभी अपने कुलदेवी मां मथुरासीनी की पूजा अर्चना बड़े ही धूमधाम के साथ करते हैं।

इनकी रही अहम भूमिका

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

