Hazaribag News: 10 वोट से जीतकर बड़कागांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष बने विवेक सोनी
13 अखाड़े के अध्यक्ष सचिव ने मतदान में हिस्सा लिया
चुनाव में 18 वोट विवेक सोनी को मिला वही महज 8 वोट बिंदु दांगी को प्राप्त हुआ। विवेक सोनी ने 10 वोटों की भारी अंतर से चुनाव जीतकर, लगातार दूसरी बार बड़का गांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष चुने गए।
बड़कागांव / हजारीबाग: बडकागाँव चैती (बासंती) दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार रात को रामनवमी महासमिति की अध्यक्ष का चुनाव किया गया । अध्यक्षता पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने किया वहीं संचालन राजू कुमार सोनी ने किया। इस चुनाव में अध्यक्ष के दावेदार के रूप में विवेक सोनी एवं बिंदु दांगी चुनाव मैदान में उतरे। 13 अखाड़े के अध्यक्ष सचिव ने मतदान में हिस्सा लिया। समितियो के 26 वोटरों ने वोट डाला।
जिसमें विवेक सोनी ने बिंदु दांगी को भारी वोटों के अंतर से हरा दिया। चुनाव में 18 वोट विवेक सोनी को मिला वही महज 8 वोट बिंदु दांगी को प्राप्त हुआ। विवेक सोनी ने 10 वोटों की भारी अंतर से चुनाव जीतकर, लगातार दूसरी बार बड़का गांव रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष चुने गए। नए रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक सोनी को पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के हाथों प्रशस्ति पत्र देकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया ।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
