Ranchi news: एक दिवसीय स्व. आर. पी. द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

झारखंड के विभिन्न जिलों से आए वुडबॉल खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया

Ranchi news: एक दिवसीय स्व. आर. पी. द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न
एक दिवसीय स्व आर पी द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न (तस्वीर)

रांची: झारखंड राज्य वुडबॉल संघ कि ओर से स्थानीय जयपाल सिंह स्टेडियम रांची में एक दिवसीय स्व आर पी द्विवेदी मेमोरियल राज्यस्तरीय वुडबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हुआ। जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 50 वुडबॉल खिलाड़ियों ने में भाग लिया।

आगामी राष्ट्रीय वुडबॉल जूनियर एवं सीनियर चैंपियनशिप नागपुर में 22 मार्च 2025से 26 मार्च 2025तक आयोजित बुडबॉल प्रतियोगिता में झारखंड की टीम में भाग लेने के लिए बालक/ बालिका टीम का चयन सह एकल वुडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों से आए वुडबॉल खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन के मुख्य अतिथि आशा गुप्ता पूर्व पार्षद वार्ड 18, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, अजय वर्मा श्री महावीर मण्डल श्रृंगार समिति के पूर्व मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता, किक बॉक्सिंग के दीपक वर्मा एवं झारखंड राज्य वुडबॉल संघ के सचिव गोविंद झा ने संयुक्त रूप से सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मैडल देकर सम्मानित किया।

आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है:

सीनियर बालक वर्ग में 
प्रथम - रौशन लिंडा 
द्वितीय - शुभम कुमार शर्मा 
तृतीय - राजेश गोप
चतुर्थ - रितेश कुमार 
पांचवें - राजू गोप 
छठे - मयंक सिंह 

यह भी पढ़ें: रांची से इंदौर और गांधीनगर के लिए सीधी ट्रेन की मांग, जेपी विचार मंच ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

बालिका वर्ग में 
प्रथम - नीतू मांझी(रांची)
द्वितीय - सोनिया बिलुंग (गुमला)
तृतीय - सुष्मिता कुमारी (रांची)
चतुर्थ - नेहा कुमारी नायक (रांची)
पांचवा - रानी कुमारी (चतरा)
छठे - अनुष्का कुमारी 

यह भी पढ़ें: Ranchi News: हिलटॉप पब्लिक स्कूल में नगर निगम और प्रिज्मोलॉइन ने बांटे सौ फलदार पौधे, बच्चों ने ली शपथ

जूनियर बालक वर्ग में 

प्रथम - हर्ष कुमार 
द्वितीय -सुर्योतम कुमार 
 
रहे।

इस अवसर पर अशोक बेदिया,बबलू कुमार, नितेश कुमार, रिंकू कुमार आदि उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान