Koderma News: ईद और रामनवमी त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
थाना प्रभारी बबलू कुमार ने क्षेत्र में रमजान के समापन व रामनवमी के त्योहार में निकलने वाले शोभा यात्रा को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा के साथ सम्पन्न कराने की अपील की।
कोडरमा: जयनगर प्रखंड के सांस्कृतिक भवन में ईद और रामनवमी त्योहार को शांति व सौहार्द वातावरण में मनाने को लेकर बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमुख अंजू देवी एवं संचालन मुखिया कौशर खान ने किया। वहीं थाना प्रभारी बबलू कुमार ने क्षेत्र में रमजान के समापन व रामनवमी के त्योहार में निकलने वाले शोभा यात्रा को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा के साथ सम्पन्न कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि दोनों ही पर्व भाईचारे और शांति सदभाव का पर्व है। इसे शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना हम सबों का दायित्व है। उन्होंने बताया कि डीजे बजाना प्रतिबंधित है। ऐसा करने वाले के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।
उन्होंने लोगों से यह भी अपील किया कि अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगे। असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाई जाने वाली अफवाहों की सूचना मिले तो अविलंब पुलिस को सूचित करें। वहीं मुखिया इरफान अंसारी ने प्रखंड के पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि गरचांच पेट्रोल पंप के समीप, कटलाही नदी एवं पूर्वी नदी के पास रम्बल स्ट्रीप लगाया जाए जिससे दुर्घटना होने से ग्रामीण बच सके। आए दिन दुर्घटना होने से अधिकतर लोग का मृत्यु हो जाता है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


