Koderma News: एसएससी परीक्षा के कारण जगन्नाथ रथयात्रा की तिथि बदली, अब 20 जुलाई को निकलेगी
इस्कॉन ने की अधिक संख्या में जुटने की अपील
कोडरमा में 19 जुलाई को होने वाली एसएससी परीक्षा को देखते हुए इस्कॉन ने जगन्नाथ रथयात्रा की तिथि बदलकर 20 जुलाई कर दी है, जो सुभाष चौक से निकलकर मौसीबाड़ी संकट मोचन मंदिर पहुंचेगी।
कोडरमा: झुमरीतिलैया एवं कोडरमा क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए इस्कॉन हज़ारीबाग कोडरमा के को ऑर्डिनेटर डॉ केशव आनन्द दास एवं वीर भ्रद्र दास ने बताया कि जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य रथयात्रा की तिथि में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह रथयात्रा 19 जुलाई को आयोजित होनी थी, लेकिन उसी दिन होने वाली एसएससी परीक्षा को देखते हुए इसे अब 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि 19 जुलाई को एसएससी परीक्षा के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना थी। परीक्षार्थियों एवं श्रद्धालुओं दोनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा प्रशासनिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे, इसी उद्देश्य से रथयात्रा की तिथि बदलने का निर्णय लिया गया है।


Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


