Hazaribag News: सांप्रदायिक तनाव के बाद हजारीबाग में जनजीवन लौट रहा पटरी पर

सुरक्षा को लेकर किया जा रहा है पुख्ता इंतजाम, स्थिति समान्य एवं नियंत्रण में: पुलिस अधीक्षक

Hazaribag News: सांप्रदायिक तनाव के बाद हजारीबाग में जनजीवन लौट रहा पटरी पर
फाइल फ़ोटो

देर रात तक पुलिस की गस्ती इस दौरान देखी भी गई थी तथा घटना के बाद शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में बल की तैनाती की गई थी। घटना हजारीबाग झंडा चौक और जामा मस्जिद मोड़ के बीच घटी थी।

हजारीबाग: शहर में मंगलवार को दो संप्रदाय के बीच हिंसक सड़क के बाद हजारीबाग में स्थिति सामान्य हो रही है। पुलिस कप्तान अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और जिन असामाजिक तत्वों ने मंगलवार की रात अप्रिय घटना को अंजाम दिया है उन्हें चिन्हित करने का भी काम किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को आस्वस्त किया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति अफवाह पर ध्यान ना दे खासकर सोशल मीडिया पर भ्रम फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हजारीबाग हमेशा आपसी सौहार्द का मिसाल देते रहा है तथा आने वाले रामनवमी, ईद, सरहुल में सभी समुदाय मिलकर पर्व त्यौहार मनाए। उन्होंने यह भी कहा कि ईद रामनवमी और सरहुल के दौरान सुरक्षा लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। हिंसक सड़क के बाद बुधवार को जनजीवन सामान्य हो गया हैतथा शहर में सभी प्रतिष्ठान खुल चुके हैं जबकि इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

ज्ञात हो की हजारीबाग में मंगलवार को मंगला जुलूस निकालने के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे और एक दूसरे पर पथराव भी किया था। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पांच राउंड फायरिंग भी की थी। काफी देर तक सड़क पर हो हंगामा भी हुआ था और हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह खुद घटनास्थल पर उपस्थित होकर स्थिति नियंत्रण करने की कोशिश में लगे रहे । देर रात तक पुलिस की गस्ती इस दौरान देखी भी गई थी तथा घटना के बाद शहर के सभी संवेदनशील इलाकों में बल की तैनाती की गई थी। घटना हजारीबाग झंडा चौक और जामा मस्जिद मोड़ के बीच घटी थी। हजारीबाग में यह परंपरा रही है कि मंगला जुलूस होली के बाद पड़ने वाले सभी मंगलवार को निकाला जाता है तथा दूसरे मंगला जुलूस के दौरान यह घटना घटी।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

"जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन "जनता की गाढ़ी कमाई से बन रहा शीशमहल": मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा का प्रहार, करोड़ का विलासिता पूर्ण महल बना रहे हेमंत सोरेन
छात्राओं संग नागपुरी फिल्म 'सेरेंग' देखने पहुंचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कलाकारों की प्रतिभा को सराहा
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
कसमार में सनसनी: कुएं पर नहाने गई महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या, आरोपी फरार
Dhanbad News: बाल संरक्षण इकाई की समीक्षा, डीडीसी ने रिक्त पदों को भरने और नया बालक गृह खोलने का दिया निर्देश
Dhanbad News: स्कूल की जमीन पर अतिक्रमण से रुका बाउंड्री निर्माण, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई गुहार
Dhanbad News: लोको बाजार में हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, सड़क जाम
Dhanbad News: बीआईटी में नवाचार और कौशल का हुआ संगम, जीईसी बोकारो के छात्रों ने बिखेरी चमक
झारखंड में कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर, अपराधियों को मिल रहा संरक्षण: बाबूलाल मरांडी
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
Palamu News: ई-गवर्नेंस की रफ्तार बढ़ाएंगे उपायुक्त, योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News: साप्ताहिक गंगा आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, वैदिक मंत्रों और शंखध्वनि से गूंजा गंगा तट