सीयूजे में छात्रों पर केस कर भय उत्पन्न करने का प्रयास: अजय साह

झारखंड में छात्र आंदोलन कुचलने की कोशिश, भाजपा ने सरकार को घेरा

सीयूजे में छात्रों पर केस कर भय उत्पन्न करने का प्रयास: अजय साह
छात्रों के प्रति उदार व्यवहार रखें सरकार: भाजपा (फाइल फ़ोटो)

साह ने हेमंत सरकार से अपील करते हुए कहा कि अपने ही प्रदेश के छात्रों के खिलाफ इतना कठोर रवैया अपनाना उचित नहीं है। सरकार को छात्रों के प्रति उदारता दिखानी चाहिए। यदि कुछ छात्र उग्र भी हो गए थे, तो उनसे माफीनामा लेकर या अभिभावकों से संवाद कर मामला सुलझाया जा सकता था।

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने झारखंड सेंट्रल यूनिवर्सिटी (सीयूजे) में छात्रों के आंदोलन और सरकार द्वारा उन पर दर्ज किए गए मामलों को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना छात्रों का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन उनके खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामले दर्ज करना यह दर्शाता है कि सरकार छात्रों में भय का माहौल बनाना चाहती है।

साह ने कहा कि साथी छात्र की मृत्यु के मामले में छात्रों ने सिर्फ रांची के डीसी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन इसके बदले उन पर लाठीचार्ज किया गया और गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया। उन्होंने आगे बताया कि लगभग 15-20 छात्रों के नाम से और 150 से अधिक अज्ञात छात्रों पर ऐसे मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जैसे वे झारखंड के छात्र नहीं बल्कि कोई आतंकवादी हों।

साह ने आरोप लगाया कि जेएमएम सरकार छात्र आंदोलनों को दबाने के उद्देश्य से डर का माहौल बना रही है। सरकार छात्रों से किए गए अपने वादों को पूरा करने में असफल हो रही है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि भविष्य में एक बड़े छात्र आंदोलन की संभावना है। ऐसा लगता है कि सरकार आगामी जन आंदोलनों को कुचलने की तैयारी पहले से ही कर रही है।

साह ने हेमंत सरकार से अपील करते हुए कहा कि अपने ही प्रदेश के छात्रों के खिलाफ इतना कठोर रवैया अपनाना उचित नहीं है। सरकार को छात्रों के प्रति उदारता दिखानी चाहिए। यदि कुछ छात्र उग्र भी हो गए थे, तो उनसे माफीनामा लेकर या अभिभावकों से संवाद कर मामला सुलझाया जा सकता था। बीएनएस की धारा 121(1) जैसी संगीन धाराओं के तहत मामले दर्ज होने से छात्रों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पूरे झारखंड और के भविष्य पर पड़ेगा

यह भी पढ़ें Hazaribagh News: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शेफाली गुप्ता ने महिलाओं के अधिकार, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

 बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड बायोमेट्रिक UPI पेमेंट चालू: PhonePe, Google Pay, Paytm पर फेस आईडी-फिंगरप्रिंट सेटअप गाइड
WhatsApp Encryption Explained: क्या कोई आपकी चैट पढ़ सकता है? जानिए सच्चाई
उत्तर कोरिया ने दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइलें: अमेरिका के THAAD हटाने पर किम का तगड़ा जवाब
Jamshedpur News : संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने शालिग्राम में महिलाओं को बांटी सिलाई मशीनें
पत्रकार सुरक्षा कानून, पेंशन एवं स्वास्थ्य बीमा को लेकर JJA देगा विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन
LPG Gas Saving Tips: इंडियन ऑयल ने बताए आसान तरीके, 25% तक बच सकती है गैस
साहिबगंज में गैस की किल्लत, कोयले की अंगीठी ने फिर पकड़ी रफ्तार
साहिबगंज में रसोई गैस के लिए लंबी कतारें, सप्लाई में देरी से उपभोक्ता परेशान
हंसाने वाला चेहरा रुला गया सबको, बरहरवा के मीडिया इनफ्लूएंसर की मौत 
Silchar Rally: PM Modi बोले- कांग्रेस ने North East को भुलाया, हमने बनाया विकास का सेतु
Aspirants Season 3 Review: DM अभिलाष vs संदीप भैया की टक्कर, सत्ता और अहंकार की नई कहानी
श्रीलंका से तेहरान भेजे जाएंगे 84 ईरानी नाविकों के शव, अमेरिकी टॉरपीडो हमले से डूबा था IRIS Dena