Hazaribag News: रामनवमी मंगला जुलूस पर हुए पथराव का मामला संसद में गूंजा, केंद्रीय बल प्रतिनियुक्त करने की मांग

हिंदू केवल पत्थर, लाठी और प्राथमिकी एवं सामाजिक सौहाद्र बनाने के लिए, क्या झारखंड सरकार की कोई जिम्मेवारी नहीं बनती: मनीष जायसवाल

Hazaribag News: रामनवमी मंगला जुलूस पर हुए पथराव का मामला संसद में गूंजा, केंद्रीय बल प्रतिनियुक्त करने की मांग
मनीष जायसवाल

हजारीबाग के रामनवमी के दूसरे मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव की घटना को उठाया और कहा की 11 फरवरी 2025 को इस सदन में मैंने झारखंड राज्य में बहुसंख्यक हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार का मुद्दा उठाया था।

हजारीबाग: झारखंड के गिरिडीह से लेकर हजारीबाग तक नफरती आग जल रहा है तथा प्रशासन सब जानती है फिर भी मूकदर्शक बनी हुई है। क्या केवल हिंदुओं के ऊपर पत्थर, लाठी और प्राथमिकी एवं सामाजिक सौहाद्र बनाने की जिम्मेदारी है क्या झारखंड की सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। उक्त बातें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने पूर्व में लोकसभा में कही थी तथा आशंका जताया था।

बुधवार को सांसद मनीष जायसवाल ने संसद में बीते मंगलवार की रात को हजारीबाग के झंडा चौक के समीप हजारीबाग के रामनवमी के दूसरे मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव की घटना को उठाया और कहा की 11 फरवरी 2025 को इस सदन में मैंने झारखंड राज्य में बहुसंख्यक हिंदुओं पर हो रहें अत्याचार का मुद्दा उठाया था। झारखंड में सरस्वती पूजा, शिवरात्रि, यज्ञ का कलश यात्रा में भी लगातार पथराव होता है। कल रात में हजारीबाग के रामनवमी के दूसरे मंगला जुलूस पर हजारीबाग के झंडा चौक के समीप सदर थाना से महज़ 100 मीटर की दूरी पर पुनः एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। इसमें दस पुलिस वाले, जिसमें डीएसपी लेवल के पदाधिकारी और एडिशनल कलेक्टर लेवल के पदाधिकारी भी घायल हुए हैं ।

सांसद मनीष जायसवाल ने आगे कहा कि झारखंड की सरकार ने अभी तक जम्मू कश्मीर की सरकार से इन पत्थरबाजों को कैसे कंट्रोल किया जाय ये नहीं सिखा है और न तो यूपी सरकार से बुजडोजर का उपयोग कर कैसे इन्हें कंट्रोल में किया जाय ये भी नहीं सीखा है। झारखंड राज्य में अत्याचार तो हो ही रहा है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग किया कि कभी डीजे पर प्रतिबंध, ये साउंड बजेगा ये नहीं बजेगा इसपर प्रतिबंध, दोनों तरफ से केस करके बैलेंस करने का काम किया जाता है। पत्थर भी हमहीं खाएं, केस भी हमहीं सहें।

सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि मैं सदन के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मांग करता हूं कि झारखंड में हिंदुओं के त्यौहार में केंद्रीय बल पदस्थापित किया जाय। रामनवमी आगामी 6 अप्रैल 2025 को है अगर ऐसा नहीं नहीं हुआ तो जिस प्रकार झारखंड की सरकार चल रही है कोई बड़ा अनर्थ न हो जाय इसीलिए लोकहित में रामनवमी में झारखंड में केंद्रीय बलों की प्रतिनियुक्ति किया जाय ।

यह भी पढ़ें फागुनी बयार में सराबोर हुई वसुंधरा गली, महिलाओं ने मनाया भव्य होली महोत्सव

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न