Hazaribag News: रामनवमी के दूसरे मंगला जुलूस में दो समुदाय के बीच पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति नियंत्रण में

Hazaribag News: रामनवमी के दूसरे मंगला जुलूस में दो समुदाय के बीच पथराव, पुलिस ने संभाला मोर्चा, स्थिति नियंत्रण में
मोर्चे में तैनात जवान

स्थिति की नजाकत को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रण करने में लगे रहे और भारी संख्या में बल की तैनाती की गई।

हजारीबाग: मंगलवार रात्रि लगभग साढ़े दस बजे रामनवमी के दूसरे मंगला जुलूस के दौरान दो समुदाय आपस में भिड़ गए जिसमें एक दूसरे पर पथराव की घटना भी घटी । इस दौरान पुलिस ने भिड़ को तितर-बितर करने के लिए चार राउंड फायरिंग भी की तथा हल्का बल का प्रयोग किया। पथराव की घटना के बाद लोग इधर उधर भागने लगे जिससे अफरा तफरी की स्थिति बन गई।

स्थिति की नजाकत को देखते हुए सभी संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई तथा हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह सहित जिले के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद रहे तथा लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। बताते चलें की हजारीबाग में दूसरा मंगला जुलूस निकला था इस दौरान झंडा चौक जामा मस्जिद रोड के निकट दो समुदाय आपस में भीड़ गए तथा इस दौरान पथराव भी हुई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है पर जैसे ही घटना हुई बात आग की तरह फैली और हजारों की संख्या में लोग घटनास्थल पर उपस्थित हो गए ।

स्थिति की नजाकत को देखते हुए हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी स्थिति को नियंत्रण करने में लगे रहे और भारी संख्या में बल की तैनाती की गई। भीड़ को तीतर भीतर करने के लिए पुलिस के द्वारा बल का प्रयोग किया गया तथा पांच राउंड पुलिस ने एयर फायरिंग की। रामनवमी महासमिति सदस्य जिला प्रशासन, समाज के लोग तथा स्थानीय प्रबुद्ध लोग भीड़ को समझाने और स्थिति नियंत्रण करने के प्रयास में लगे रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक