Koderma News: महासंघ की बैठक में कई निर्णय लिये गये
इस बैठक में महासंघ के विभिन्न प्रक्षेत्रों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही साथ विभिन्न प्रक्षेत्रों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी गई।
कोडरमा: उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा की एक बैठक कोडरमा स्थित क्षत्रिय भवन में संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ कोडरमा के अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह ने की जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव रामलखन सिंह ने की। इस बैठक में महासंघ के विभिन्न प्रक्षेत्रों के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सचिव का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। साथ ही साथ विभिन्न प्रक्षेत्रों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को बधाई दी गई।
इस बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ के केंद्रीय कमेटी का चुनाव का आयोजन आगामी 31 मार्च 2025 को कोडरमा स्थित सहाना गार्डन में किया जाएगा उक्त आशय की जानकारी देते हुए उत्तरी छोटा नागपुर क्षत्रिय महासंघ के केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक रामनाथ सिंह, केंद्रीय चुनाव सह पर्यवेक्षक विजय कुमार सिंह एवं केंद्रीय चुनाव सह पर्यवेक्षक रणजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि महासंघ के केंद्रीय चुनाव में भाग लेने वाले मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जा चुकी है। इस चुनाव में मतदाता सूची में वर्णित सदस्य ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।
