Hazaribag News: दस से अधिक जंगली हाथियों ने दिया शहर में दस्तक, क्षेत्र में भय का माहौल

लगभग 10 हाथियों का झुंड शहर के बीचो-बीच मचा रहा है उत्पात

Hazaribag News: दस से अधिक जंगली हाथियों ने दिया शहर में दस्तक, क्षेत्र में भय का माहौल
उपद्रव मचाता हुआ हाँथी

वन विभाग ने आम लोगों से अपील किया कि हाथी के आसपास नहीं भटके साथ ही सेल्फी लेने की कोशिश एकदम ना करें क्योंकि अगर हाथी एक बार बीदक गया तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

हजारीबाग: हजारीबाग में हाथियों का आतंक कोई नई बात नहीं है तथा कई बार हाथी रिहायशी इलाकों में भी  पहुंच गए हैं । रविवार को शहर के बीचो-बीच लगभग दस से अधिक हाथियों का समूह उत्पात डेमोटांड़ रांची हजारीबाग मार्ग स्थित राइस रिसर्च सेंटर के जंगली क्षेत्र में प्रवेश कर गया है जिसका एक छोर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अधिकरण (आत्मा) से मिलता है। अब स्थानीय लोगों को यह डर है की आत्मा के चहारदीवारी के अंदर अगर हाथी प्रवेश कर गया तो वह आबादी बहुल क्षेत्र है जहां बड़ी घटना भी घट सकती है। डेमोटांड़ में हाथियों का आतंक कोई नई बात नहीं है तथा इस बार लगभग 10 हाथियों का झुंड शहर के बीचो-बीच उत्पात मचा रहा है जिसमें दो छोटे हाथी है और 8 से अधिक बड़े हाथी बताएं जा रहे हैं।

हाथी डेमोटांड़ के रास्ते से होते हुए राइस रिसर्च सेंटर के जंगली क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं तथा यह क्षेत्र में पहले भी हाथी का उत्पात देखने को मिला है। स्थानीय बताते हैं कि शनिवार देर रात को हाथियों का समूह राइस रिसर्च सेंटर के आसपास देखा गया था जो आवाज से यह पता चला कि हाथियों की संख्या काफी अधिक है। रात में भय के कारण स्थानीय घर से बाहर नहीं निकले और सुबह जब घर से बाहर निकले तो पता चला कि 10 से अधिक हाथी क्षेत्र में घुस आए हैं। स्थानीय का यह भी कहना है कि राइस रिसर्च सेंटर का पिछला हिस्सा आत्मा से मिलता है और इसके आसपास दो विद्यालय भी है। रविवार होने के कारण विद्यालय बंद है अगर हाथी चार दिवारी तोड़कर आत्मा के परिसर में प्रवेश कर जाएगा तो भारी फजियत का सामना करना पड़ेगा क्योंकि वह जनसंख्या वाला क्षेत्र है।

हाथियों ने चार दिवारी तोड़ने का प्रयास भी किया तथा जैसे ही लोगों को पता चला तो सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग हाथी को देखने के लिए पहुंच रहे हैं। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है तथा वन विभाग के कर्मियों के द्वारा हाथी भगाने का प्रयास किया गया। विभाग के द्वारा दिन के समय हाथी भगाना संभव नहीं है। उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि हाथी के आसपास नहीं भटके साथ ही सेल्फी लेने की कोशिश एकदम ना करें क्योंकि अगर हाथी एक बार बीदक गया तो भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। विभाग ने बताया की दो हाथी के बच्चे समूह देखें जा रहे हैं और उन्हें अगर किसी ने छेड़ा तो उसका खामियाजा लोगों को ही भुगतना पड़ेगा इस कारण हाथी से दूरी बनाकर है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़ Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
Koderma News: 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान: योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाए गए कानून के पाठ
Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन
Giridih News: "हँसता भारत, स्वस्थ भारत": अंतरराष्ट्रीय गुरु जितेन कोही के जन्मदिन पर गिरिडीह को मिली हास्य योग की नई सौगात
Sahebganj News: उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र
Warivo Electric Launch: वारिवो ने लॉन्च किए 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और खासियतें
समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी
बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही