Koderma News: डायलिसिस सेंटर सुचारु सेवा भाव से संचालित हो रहा है: कैलाश चौधरी
रांची के मशहूर किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद चरण मंगल की देखरेख में अस्पताल चल रहा है।
कोडरमा: रोटरी क्लब कोडरमा के डायलिसिस परिसर में कैलाश चौधरी की अध्यक्षता में डायलिसिस सेंटर के सेवा कार्य पर एक समीक्षा बैठक की गई। आए हुए सभी अतिथियों एवं रोटरी के सदस्यों का कैलाश चौधरी ने स्वागत किया। उन्होंने बताया कि डायलिसिस सेंटर बड़े ही सुचारु पूर्वक सेवा भाव के साथ चल रहा है आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाता है ।
रांची के मशहूर किडनी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अरविंद चरण मंगल की देखरेख में अस्पताल चल रहा है। सचिव कुमार पुजारा, कोषाध्यक्ष कमल जैन सेठी, डायरेक्टर राजेंद्र मोदी, महेश दारूका ने भी अपने विचार रखें कहा कि रोटरी क्लब कोडरमा के द्वारा संचालित डायलिसिस सेंटर जरूरतमंदों की सेवा के लिए कृत संकल्पित है बहुत से जरूरतमंद डायलिसिस करने वाले मरीजों को आर्थिक मदद भी दी गई है।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
