Koderma News: अड्डी बांग्ला दुर्गा पूजा समिति धार्मिक न्यास बोर्ड रांची से पंजीकृत
वर्ष 1924 से स्थापित सर्वजानीन दुर्गा पूजा समिति अड्डी बांग्ला झुमरी तिलैया के नाम से ट्रस्ट का निर्माण कोडरमा निबंधन कार्यालय से किया गया।
कोडरमा: सार्वजनिन दुर्गा पूजा समिति अड्डी बांग्ला झुमरी तिलैया को झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड से पंजीकृत होकर मान्यता मिल गयी है। विगत कई महीनो से दुर्गा पूजा समिति में विवाद में चल रहा था। व्यक्ति विशेष के द्वारा इस दुर्गा पूजा समिति परिसर को व्यक्तिगत संपत्ति बनाने का प्रयास किया जा रहा था। समाज के आसपास के लोगों ने इसका प्रतिकार किया और विरोध स्वरूप उपायुक्त कोडरमा को ज्ञापन सौंपा गया। उसके उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा ने समिति को यह निर्देशित किया कि समिति को ट्रस्ट के रूप में निर्माण करना है और झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड से संबंंधता प्राप्त करनी है।
अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार एक सार्वजनिक ट्रस्ट का निर्माण किया गया जिसके अनुसार वर्ष 1924 से स्थापित सर्वजानीन दुर्गा पूजा समिति अड्डी बांग्ला झुमरी तिलैया के नाम से ट्रस्ट का निर्माण कोडरमा निबंधन कार्यालय से किया गया। मुख्य न्यासीकर्ता नितेश चंद्रवंशी ने कहा की जब मुझे जानकारी हुई कि इस समिति में कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आसपास के सभी लोगों से जानकारी करने के पश्चात हर हाल में सार्वजनिक संपत्ति बनाए रखने के लिए हम सब ने इस ट्रस्ट का निर्माण किया l वर्तमान में इस समिति के ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में आलोक सरकार, सचिव प्रकाश राम एवं कोषाध्यक्ष श्यामजीत कुमार को जिम्मेदारी दी गई है।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

