झारखंड के 38 कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, सैनिक स्कूल तिलैया की वैष्णवी आनंद ने रचा इतिहास

रांची ग्रुप 26 और हजारीबाग ग्रुप 12 कैडेट्स करेंगे राष्ट्रीय परेड में भाग

झारखंड के 38 कैडेट्स का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन, सैनिक स्कूल तिलैया की वैष्णवी आनंद ने रचा इतिहास

झारखंड के 38 एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड–2026 के लिए चयनित। सैनिक स्कूल तिलैया की वैष्णवी आनंद पहली लड़की कैडेट बनकर इतिहास रची।

कोडरमा: आगामी गणतंत्र दिवस परेड–2026 के लिए झारखंड से कुल 38 एनसीसी कैडेट्स का चयन किया गया है। राज्य की विभिन्न बटालियनों के ये कैडेट्स पटना में आयोजित चयन एवं प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए रवाना हुए, जिनमें कई कैडेट्स कोडरमा स्टेशन से भी प्रस्थान करते दिखाई दिए। रांची ग्रुप से 26 तथा हजारीबाग ग्रुप से 12 कैडेट—कुल 38 कैडेट्स—नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त करेंगे।

सैनिक स्कूल तिलैया की वैष्णवी आनंद ने रचा इतिहास

जिले के लिए गौरव का विषय है कि सैनिक स्कूल तिलैया की कैडेट वैष्णवी आनंद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए RDC–2026 में अपना स्थान सुरक्षित कर इतिहास रच दिया है। वैष्णवी सैनिक स्कूल तिलैया की पहली गर्ल कैडेट बनी हैं जिन्हें एनसीसी गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयनित किया गया है। चयन प्रक्रिया के सभी चरणों में उनकी प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ निष्ठा ने निर्णायकों को प्रभावित किया।

कोडरमा जिले से चयनित अन्य कैडेट्स और मार्गदर्शन

कोडरमा जिले से चयनित कैडेट्स में रौशन कुमार, अमर साव, अर्जित कुमार, आलोक कुमार, काजल कुमारी और युविका शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने बटालियन कैंपों में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। इनके साथ वर्ल्ड कैडेट इंस्ट्रक्टर कुसुम कुमारी और बॉयज कैडेट इंस्ट्रक्टर कृपा मार्गदर्शन के लिए मौजूद रहीं।

वैष्णवी आनंद का सम्मान और प्रेरणा

वैष्णवी आनंद का चयन सैनिक स्कूल तिलैया के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि माना जा रहा है। विद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया, जहाँ अधिकारियों, शिक्षकों और कैडेटों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य, प्रशिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दिया और कहा कि यह अवसर उनके लिए सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें साहिबगंज में नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 60.65% मतदान

कोडरमा स्टेशन पर कैडेट्स को शुभकामनाएँ देने पूर्व जिला उपाध्यक्ष शालिनी गुप्ता भी पहुँचीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के कैडेट्स लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, और वैष्णवी की उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरक उदाहरण है। कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। इनके साथ वर्ल्ड कैडेट इंस्ट्रक्टर कुसुम कुमारी और बॉयज कैडेट इंस्ट्रक्टर कृपा भी मार्गदर्शन के लिए मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में सीआईटी की नई पहल

वैष्णवी आनंद का चयन सैनिक स्कूल तिलैया के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। विद्यालय में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया, जहाँ अधिकारियों, शिक्षकों और कैडेटों ने उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। वैष्णवी ने अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य, प्रशिक्षकों एवं अपने माता-पिता को दिया और कहा कि यह अवसर उनके लिए सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह भी पढ़ें आरक्षी अधीक्षक ने भी लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी, किया वोट

कोडरमा स्टेशन पर कैडेट्स को शुभकामनाएँ देने पूर्व जिला अध्यछ शालिनी गुप्ता भी पहुँचीं। उन्होंने कहा कि झारखंड के कैडेट्स लगातार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, और वैष्णवी की उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरक उदाहरण है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव