Koderma News: 28 वें रोजे पर भव्य इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन,अमन और भाईचारे की मांगी गई दुआएं

अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन और हुसैनिया यूथ क्लब द्वारा किया गया भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन

Koderma News: 28 वें रोजे पर भव्य इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन,अमन और भाईचारे की मांगी गई दुआएं
मस्जिद-ए-अक्सा में इफ्तार पार्टी में शामिल मुस्लिम समुदाय के साथ अन्य समुदाय के लोग

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उपस्थित लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि धार्मिक समरसता और आपसी भाईचारा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

कोडरमा: चंदवारा प्रखंड के जोलहकरमा स्थित मस्जिद-ए-अक्सा में रमजान के 28वें रोजे के अवसर पर अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन और हुसैनिया यूथ क्लब द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सहित विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग एकजुट हुए और सौहार्द का संदेश दिया।

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

इस आयोजन ने गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की जहां सभी समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार में शामिल हुए और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

शाम करीब 6:00 बजे पहुंचे रोजेदारों ने हाफिज शमीम साहब की दुआ के साथ रोजा खोला। इफ्तार की शुरुआत खजूर और शरबत से हुई, जिसके बाद सभी ने देश में अमन, चैन,खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी।

सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल हुए,जिनमें प्रमुख रूप से जिला परिषद सदस्य महादेव राम,पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. कयूम, मुखिया श्यामदेव यादव,झामुमो जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय,बरकट्ठा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शमशाद आलम,उमेश यादव,अरविंद यादव और रवि शंकर यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें झारखंड बजट 2026–27: केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और विकास का घोषणापत्र

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि रमजान का महीना पवित्रता और आपसी भाईचारे का संदेश देता है। हम सब मिलकर इस अवसर पर रोजा खोलते हैं, जिससे यह साबित होता है कि सभी धर्मों के लोग एक-दूसरे के पर्व में उल्लासपूर्वक शामिल होते हैं।

यह भी पढ़ें विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में सीआईटी की नई पहल

पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. कयूम ने कहा कि इस इफ्तार पार्टी में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक देखने को मिली। इसी तरह हिंदू,मुस्लिम, सिख और ईसाई मिलकर सभी त्योहार मनाते आए हैं और आगे भी मनाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें ईस्टर्न इंडिया के ग्रेनाइट अपलैंड्स में ‘थर्मल रिफ्यूजिया’ की खोज

मुखिया श्यामदेव यादव ने कहा कि इफ्तार पार्टी विभिन्न समुदायों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है। इससे हमारी साझा संस्कृति और विरासत और मजबूत होती है।"

जेएलकेएम प्रवक्ता रवि शंकर यादव ने कहा कि इफ्तार पार्टी अपने आप में एक मिसाल कायम करती है। जिस तरह हिंदू धर्म में छठ का विशेष महत्व है, उसी तरह इस्लाम में रमजान का महीना बेहद पाक और पवित्र माना जाता है। उन्होंने आयोजन समिति को आमंत्रण के लिए आभार जताया।

सद्भावना को बढ़ावा देने की पहल

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हैं। उपस्थित लोगों ने इस बात पर जोर दिया कि धार्मिक समरसता और आपसी भाईचारा ही देश की सबसे बड़ी ताकत है।

इस मौके पर तिलैया डैम ओपी प्रभारी नवीन कुमार,अधिवक्ता धीरज कुमार, मो. कुद्दूस,मो. सद्दाम,अरुण यादव, अरशद खान,नौशाद अख्तर,शंकर अंबेडकर,सद्दाम अंसारी,मुकेश यादव, मिथिलेश रजक,मो. अमजद,सलीम अहमद,मो. मुजीब, विनोद रजक,मो. शमीम,हाजी सगीर,जाबाज शोएब, हाफिज जमाल,मो. गुलजार, मो. अजीम,मो. सोहैल,मो. मुमताज, मो. इस्लाम, मो. शहजाद, मो. मुस्लिम, मो. यूसुफ, मो. सद्दाम, गुलाम मुस्तफा, मो. इलियास, मो. सफीक, मो. हनीफ, मो. मुख्तार, सुमन सिन्हा, सुबित सिन्हा, बसंत सिन्हा, मुन्ना राम, मो. सेराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव