Hazaribag News: डिजनीलैण्ड मेला का सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया उद्घाटन

यह आयोजन बच्चों, परिवारों और व्यापारियों के लिए समान रूप से लाभकारी है : प्रदीप प्रसाद

Hazaribag News: डिजनीलैण्ड मेला का सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने किया उद्घाटन
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया।

मेले में आने वाले लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और स्नैक्स की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहाँ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट स्टॉल्स उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं मेले में लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। 

हजारीबाग: बहुप्रतीक्षित डिजनीलैण्ड मेला का भव्य शुभारंभ इन्द्रपुरी सिनेमा हॉल मैदान, मैन रोड में संपन्न हुआ। यह मेला हर वर्ष बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है और इस बार भी लोगों के मनोरंजन के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। उद्घाटन समारोह में सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी बटेश्वर मेहता,राकेश गुप्ता, मनोज सिन्हा एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। डिजनीलैण्ड मेला वर्षों से हजारीबाग के नागरिकों के लिए मनोरंजन और उत्सव का मुख्य केंद्र रहा है। यह मेला ईद एवं रामनवमी के पावन अवसर को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जाता है, ताकि हजारीबागवासियों को एक साथ खुशी मनाने और आनंद उठाने का अवसर मिल सके। 

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की डिजनीलैण्ड मेला हजारीबाग के नागरिकों के लिए मनोरंजन, व्यापार और सांस्कृतिक समागम का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। यह मेला न केवल बच्चों और परिवारों के लिए आनंददायक है, मैं इस आयोजन की सराहना करता हूँ और आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। आशा है कि यह मेला हर वर्ष इसी तरह उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित होता रहेगा।

आयोजनकर्ता मनोज कुमार साव ने बताया कि इस मेले का आयोजन बच्चों और बड़ों दोनों की रुचि को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस वर्ष मेले को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाया गया है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। मेले का सबसे बड़ा आकर्षण झूले और रोमांचक राइड्स हैं, जो बच्चों और युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेले में कई प्रकार की व्यापारिक और खरीदारी की स्टॉल्स लगाई गई हैं, जहाँ विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध हैं। इन स्टॉल्स में शामिल हैं लेदर बैग और पर्स, लकड़ी के सजावटी सामान,चूड़ियाँ और आभूषण, खिलौने और गिफ्ट आइटम्स, नेम प्लेट और होम डेकोर आइटम्स,कपड़े और लेडीज कुर्ती जैसे अनेकों स्टॉल शामिल है। मेले में आने वाले लोगों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों और स्नैक्स की भी विशेष व्यवस्था की गई है। यहाँ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट स्टॉल्स उपलब्ध हैं, जिनमें शामिल हैं मेले में लोगों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। 

इस मेले के आयोजन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता , समाजसेवी राकेश गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजकरण पाण्डेय, सागर कुमार, कृष्णा कुमार साव, मनोज कुमार सिन्हा, घनश्याम मेहता, प्रकाश मेहता एवं व्यक्तियों की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मेले की भव्यता और व्यवस्था की सराहना की तथा आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं नागरिकों की समस्याएं, दिए कड़े निर्देश

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान