Giridih News: हिन्दू नव वर्ष पर निकाली गयी भव्य शोभा यात्रा, जय श्री राम के नारो से गूँज उठा जमुआ
गिरिडीह: रविवार को हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर जमुआ में भव्य शोभा यात्रा निकाला गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), विश्व हिन्दू परिषद्, व बजरंग दल के तत्वावधान में भव्य शोभा यात्रा निकाल कर युवा कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम, भारत माता की जय के उदघोष के साथ जमुआ का भ्रमण किया। शोभायात्रा जमुआ पंच मंदिर से निकाला गया तथा जयघोष के साथ जमुआ चौक होते हुए, जमुआ भाया देवघर रोड़ के दुबे नर्सिंग होम तक, जमुआ भाया चितरडीह रोड़ के ओवरब्रिज तक, जमुआ भाया द्वारपहरी रोड़ के थाना मोड़ से वापस जमुआ पंच मंदिर में आकर समाप्त हो गया। जमुआ पंच मंदिर में प्रसाद का वितरण किया गया। खंड कार्यवाह जमुआ बालगोविंद यादव के नेतृत्व में शोभायात्रा की शुरुआत जमुआ पंच मंदिर से किया गया।
सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ बच्चे, बूढ़े और युवा शोभा यात्रा में शामिल
शोभा यात्रा के दौरान पूरा जमुआ चौक भगवा रंग में रंग गया। सैकड़ों कार्यकर्ता के साथ बच्चे, बूढ़े और युवा शोभा यात्रा में शामिल थे। डीजे के साथ निकली शोभायात्रा में सनातन प्रेमियों ने हाथों में भगवा ध्वज लेकर भाग लिया। जय श्री राम, भारत माता की जय, हर घर में एक ही नाम एक ही नारा गूंजेगा, मेरे भारत का बच्चा बच्चा जय जय श्री राम बोलेगा हर घर भगवा छाएगा, राम राज्य अब आएगा व अन्य ओजस्वी नारों से पूरा जमुआ चौक गुंजायमान हो गया। शोभा यात्रा के क्रम में शामिल युवा डीजे के भक्तिमय संगीत पर थिरकते हुए नववर्ष का जश्न मना रहे थे। जिसे देखने के लिए सड़क के दोनों ओर काफी संख्या में लोग जुटे हुए थे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने गले लगाकर एवं हाथ जोड़कर एक दूसरे को हिंदू नववर्ष की बधाई दी। इस सांस्कृतिक त्योहार को अपनी युवा पीढ़ी और उसके महत्व को जन जन तक पहुंचाने तथा भारतीय संस्कृति की रक्षा के उदेश्य से संजीदा होने का संदेश दिया।
शोभा यात्रा में शामिल
इनकी थी मौजूदगी

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह थे मुस्तैद
इस दौरान खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, जमूआ के थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोडीह के थाना प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल , बीडीओ अमल कुमार, सीओ संजय पांडेय समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान उपस्थित थे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
