Giridih News: मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय गिरिडीह में मूलभूत सुविधा का अभाव: ई. अनिल चौधरी
उन्होंने वहां कार्यरत कुछ स्टाफ से उनकी जानकारी लेने की कोशिश की तो पुस्तकालय कर्मियों द्वारा सटीक जवाब नहीं दिया गया।
गिरिडीह: शिक्षा और स्वास्थ्य पर हमेशा आवाज उठाने वाले कांग्रेस नेता इंजीनियर अनिल चौधरी ने बताया कि बीती शाम वह जिले के एकमात्र सरकारी पुस्तकालय मास्टर सोबरन मांझी जिला पुस्तकालय गिरिडीह गए हुए थे। जहां इंजीनियर अनिल चौधरी को कुछ किताबों की आवश्यकता थी, इंजीनियर चौधरी ने बताया कि जिले के एकमात्र पुस्तकालय में भी मूलभूत आवश्यकता की कमी थी। जब उन्होंने वहां कार्यरत कुछ स्टाफ से उनकी जानकारी लेने की कोशिश की तो पुस्तकालय कर्मियों द्वारा सटीक जवाब नहीं दिया गया।
पुस्तकालय में प्रतिदिन समाचार पत्र नहीं आता हैं और ना ही मासिक पत्रिका आता हैं
इंजीनियर अनिल चौधरी ने बताया कि जिले के एकमात्र पुस्तकालय में वहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए पीने के लिए आर.ओ. का पानी नहीं मिल पाता है। पूछने से पता चला कि कई दिनों से आरो.ओ. खराब है जिसे बनाने के लिए टेक्नीशियन नहीं आते है। वहीं बाथरूम की स्थिति भी बहुत दयनीय था, जहां कई दिनों से साफ सफाई नहीं हुआ था। इतना ही नहीं अनिल चौधरी ने बताया कि पुस्तकालय मे प्रतिदिन समाचार पत्र नहीं आता हैं और ना ही मासिक पत्रिका आता हैं, नई पुस्तकों के लिए फंड उपलब्ध नहीं करवाया जाता हैं। गिरिडीह तिरंगा चौक के पास सेंटर लाइब्रेरी का नाम बदलकर हेमंत सोरेन सरकार ने मास्टर सोबरन मांझी पुस्तकालय कर दिया है। यह जिले के पुराना पुस्तकालय में से एक है।
पुस्तकालय में मूलभूत सुविधा की आवश्यकता
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
