Giridih News: 31 मार्च तक ई केवाईसी नहीं करवाने पर कार्ड धारी हो सकते हैं राशन कार्ड से वंचित: प्रदीप राम
साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड भर में 23455 कार्ड धारी है उसमें 106641 सदस्य हैं जिसमें 66287 लाभुकों का ई केवाईसी हुआ है जो लगभग 62% लोग ई केवाईसी करवा लिए हैं।
गांवा/गिरिडीह: खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के राशन कार्ड धारकों के लिए एक केवाईसी की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है । उक्त संबंध में प्रेस वार्ता कर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप राम ने कहा कि विगत छः महीने से प्रखंड भर में ई केवाईसी सभी लाभुक अपने राशन डीलर के पास पाउस मशीन में ई केवाईसी करवा रहे है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रखंड भर में 23455 कार्ड धारी है उसमें 106641 सदस्य हैं जिसमें 66287 लाभुकों का ई केवाईसी हुआ है जो लगभग 62% लोग ई केवाईसी करवा लिए हैं। वही लगभग 38% लोग अभी भी ई केवाईसी से वंचित है। उन्होंने लाभुकों से अपील करते हुए कहा कि सभी जल्द से जल्द ई केवाईसी करवा ले नहीं तो 31मार्च के बाद राशन कार्ड धारकों को राशन कार्ड से वंचित किया जा सकता हैं। साथी उन्होंने कहा कि 21 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक प्रखंड भर में ई केवाईसी सप्ताह मनाया जाएगा जिसके तहत सभी राशन डीलर अपने-अपने क्षेत्र में डोर टू डोर जाकर लोगों से अपील कर ई केवाईसी के लिए जागरूक करेंगे और लोगों का ई केवाईसी करवाएंगे। वही ई केवाईसी नहीं होने का कारण भी बताएंगे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
