Koderma News: तराबी के दौरान हाफिजों ने कुरान सुनाया, लोगों ने नगद व उपहार देकर हौसला अफजाई की

साहिबे निसाब मुसलमान अपने माल का हिसाब लगाकर ढाई फीसद जकात अदा करे-मुफ्ती नसीम

Koderma News: तराबी के दौरान हाफिजों ने कुरान सुनाया, लोगों ने नगद व उपहार देकर हौसला अफजाई की
तराबी के दौरान कुरान सुनाते हाफिज

उन्होंने फरमाया के रमजान के पाक महीने में अल्लाह ताअला एक फर्ज का सवाब 70 गुना अधिक देता है और नफल का सवाब फर्ज के बराबर, इसलिए आखरी अशरा का एक लम्हा भी जाया नहीं करना चाहिए।

कोडरमा: मस्जिद-ए- अक्सा असनाबाद, करमा में शुक्रवार की रात तराबी के दौरान हाफिजों ने मुकम्मल कुरान सुनाया। तराबी के दौरान दोनों हाफिज अब्दुल अव्वल और हाफिज असजद हसन ने बारी-बारी से 20 रमजान में पूरा कुरान कंठस्थ रूप से सुनाया । कुरान के मुकम्मल होने के दौरान नमाजियों ने दोनों हाफिज को नगद व उपहार देकर उनका हौसला अफजाई की। तराबी के दौरान हाफिज के कुरान की तिलावत से पूरा मस्जिद रूहानियत से गूंज उठा और हर तरफ अल्लाह की मकबूल किताब इंसानियत की हिदायत का संदेश दे गया।

तराबी की नमाज के बाद काजी-ए- शहर मुफ्ती नसीम साहब ने अल्लाह की बारगाह में रो-रो कर दुआ कराई और अल्लाह से दोनों जहां आखिरत व दुनिया में कामयाबी और शांति व सद्भाव की दुआ मांगी। इस दौरान अपने खिताब में उन्होंने कहा कि रमजान का पाक महीना हमसे रुखसत हो रहा है। आखरी अशरा चल रहा है। आखिरी 10 दिनों में एक रात शबे क़द्र की रात होती है, जो बहुत ही खैरो बरकत वाली रात है। उस रात में इबादत करना कुरान में हजार महीनों से अफजल बताया गया है। उसी रात में अल्लाह ताअला ने कुराने करीम को आसमान से दुनिया में उतारा। शबे कद्र की रात में फरिश्ते अपने परवरदिगार के हुक्म से हर भला काम को लेकर जमीन पर उतरते हैं और यह खैरो बरकत का नुजूल फजर तक रहता है।

उन्होंने कहा कि शबे कद्र की रात तलाश करने के लिए हम सबके प्यारे आका जनाबे मुहम्मद रसूलुर्ल्लाह सल्लल्लाहू अलेही वसल्लम ऐतकाफ में बैठा करते थे और उम्मत को यह हुकुम मिला  है कि हर बस्ती की मस्जिद में एक आदमी का ऐतकाफ में बैठना सुन्नते मुअक्कदा है , अगर कोई एक शख्स भी मस्जिद में ऐतकाफ नहीं किया तो मुहल्ले और गांव का हर शख्स गुनाहगार होगा।

उन्होंने फरमाया के रमजान के पाक महीने में अल्लाह ताअला एक फर्ज का सवाब 70 गुना अधिक देता है और नफल का सवाब फर्ज के बराबर, इसलिए आखरी अशरा का एक लम्हा भी जाया नहीं करना चाहिए। दिन में रोजा और रात में अक्सर हिस्सा इबादतों में गुजारे। तरावीह और तहज्जुद का एहतमाम करें । अपने और उम्मते मुस्लिमा के लिए और अपने मुल्क में अमन सलामती  की दुआएं मांगे।

Read More.. Koderma News: युवाओं का झामुमो से जुड़ाव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मो. सद्दाम के नेतृत्व में कई ने ली सदस्यता

ज़कात के बारे में मुफ्ती नसीम ने फरमाया की जकात भी मजहबे इस्लाम में नमाज, रोजा, हज की तरह फर्ज है। साहिबे निसाब मुसलमान अपने माल का हिसाब लगाकर ढाई फीसद जकात अदा करना फर्ज समझे। जकात का माल पर गरीबों, बेवाओं और जरूरतमंदों का  हक़ है । उन्होंने कहा कि इस साल सदक- ए-फित्र इमारत शरिया ने 60 रूपया का ऐलान किया है, इसलिए हर मालदार शख्स अपनी तरफ से और अपने नाबालिग औलाद की तरफ से ईद की नमाज से पहले पहल सदक- ए- फित्र जरूर अदा करें।

Read More.. Koderma News: राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा शीघ्र सस्ता, सुगम न्याय दिलाने का कार्यक्रम आयोजित 

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी