Koderma News: पत्नी ने किया मुकदमा, पति ने खाया जहर
युवक की पहचान पारस कुमार वर्मा (उम्र 34 वर्ष, गिरिडीह) के रूप मे हुई
घटना को लेकर प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी ने हम पर और मेरे परिवार वालों पर दहेज व सामान मांगने का झूठा मुकदमा कोडरमा कोर्ट मे दायर कर दिया है।
कोडरमा: पति पर पत्नी द्वारा मुकदमा दर्ज कराने से पति ने दुःखी होकर जहर खा लिया। सोमवार को कोडरमा कोर्ट में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल कोडरमा ले गए। जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास करने वाले युवक की पहचान पारस कुमार वर्मा (उम्र 34 वर्ष, गिरिडीह) के रूप मे हुई है।
घटना को लेकर प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि मेरी पत्नी ने हम पर और मेरे परिवार वालों पर दहेज व सामान मांगने का झूठा मुकदमा कोडरमा कोर्ट मे दायर कर दिया है। जिसे लेकर परस कुमार सोमवार को कोडरमा कोर्ट मे बेल के लिए आया हुआ था जहाँ प्रकाश कुमार वर्मा ने दुःखी होकर जहर खा लिया। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरी मां बीमार रहती है और उस पर पत्नी द्वारा झूठा मुकदमा दर्ज करने पर और परेशान रहती है और हम भी परेशान हैं। चारो तरफ से हार गए तब जाकर जहर खा लिए।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.


