Hazaribag News: सलगा बिरहोर टांडा में जनजाति समूह के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मेडिकल चेकअप किया गया

 Hazaribag News: सलगा बिरहोर टांडा में जनजाति समूह के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, मेडिकल चेकअप किया गया
शिव बालक प्रसाद (प्रखंड विकास पदाधिकारी)

प्रखंड विकास पदादिकारी शिव बालक प्रसाद ने बताया की भारत सरकार का लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातियों के समूह में विकास की गति को तेजी से बढ़ाने तथा उनको हर प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ उन तक पहुंचना है।

हजारीबाग/ कटकमदाग: सोमवार को शिव बालक प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी कटकमदाग के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग ने अडरा पंचायत के सलगा बिरहोर टांडा में PVTG बिरहोर जनजाति समूह के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार के द्वारा विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह पर विशेष विकास के कार्य किया जा रहे हैं और उसी के तहत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा बिरहोर परिवार का मेडिकल चेकअप किया गया जिसमें ग्रामीणों ने अपना स्वास्थ्य जांच करवाया तथा दवाइयां प्राप्त कि। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मलेरिया की जांच, हीमोग्लोबिन की जांच, स्किल एनीमिया कि जांच और ट्यूबरक्लोसिस की बलगम का जांच किया गया।

प्रखंड विकास पदादिकारी शिव बालक प्रसाद ने बताया की भारत सरकार का लक्ष्य विशेष रूप से कमजोर जनजातियों के समूह में विकास की गति को तेजी से बढ़ाने तथा उनको हर प्रकार की सरकारी सुविधाओं का लाभ उन तक पहुंचना है। जनजातीय समूह को बेहतर स्वास्थ्य,शिक्षा, कृषि सामाजिक विकास तथा आर्थिक विकास के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। हमारा प्रयास है की सभी सरकारी विभागों के बीच समन्वय बैठाकर एकसाथ मिलकर बिरहोर समाज के लिए विकास का कार्य करना है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा बिरहोर टंडा के आंगनवाड़ी का भी निरिक्षण किया गया तथा बच्चो कि उपस्थिति, शिक्षा, खेलखुद, रजिस्टर संबधित जानकारी प्राप्त किया और वहाँ बच्चो को दी जा रही सेवाओं कि जानकारी ली। शिविर मे कुल 43 लोगो का स्वास्थ्य जाँच किया गया।स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा स्कूल के बच्चो की जांच कि गई तथा उनके द्वारा बिरहोर टंडा जनजातियों के घर घर भ्रमण कर उनका स्वास्थ्य जाँच किया। स्वास्थ्य विभाग से डॉक्टर गायत्री कुमारी, एलिस एएनएम, ममता कुमारी एएनएम, चांदनी फार्मासिस्ट, रबिन्द्र सिन्हा आँख विशेषज्ञ, अशोक कुमार लैब टेक्निसियन, दीपेश एमपीडब्लू, जुबेदा खातून सहिया ने सहयोग किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति