Suspense News: लापता व्यवसायी का 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, गुत्थी सुलझाने में प्रयासरत पुलिस

17 मार्च को सुमित दाहिमा कोडरमा पहुंचने के बाद संदेहास्पद स्थिति में लापता हो गए

Suspense News: लापता व्यवसायी का 7 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग, गुत्थी सुलझाने में प्रयासरत पुलिस
कोलकाता के व्यवसायी और शेयर ब्रोकर सुमित दाहिमा (फ़ाइल फ़ोटो)

कोलकाता के व्यवसायी और शेयर ब्रोकर सुमित दाहिमा का 7 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है ऐसे में परिजन अब अनहोनी की आशंका जताने लगे हैं।

कोडरमा: कोलकाता के लापता व्यवसायी का 7 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। कोडरमा पुलिस लगातार गुत्थी सुलझाने का प्रयास कर रही है और हर नमुकिन पहलू पर जांच कर रही है लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया है। बताया जाता है कि कोलकाता के व्यवसायी और शेयर ब्रोकर सुमित दाहिमा का 7 दिन बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है ऐसे में परिजन अब अनहोनी की आशंका जताने लगे हैं।

ज्ञात हो कि विगत 17 मार्च को कोलकाता के व्यवसायी और शेयर ब्रोकर सुमित दाहिमा कोडरमा पहुंचने के बाद संदेहास्पद स्थिति में लापता हो गए हैं। परिजनों के मुताबिक सुमित दाहिमा की तिलैया थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास एक जमीन थी, जिसका सौदा उन्होंने कर दिया था। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत रहने वाले राजेश बद्री को उन्होंने जमीन बेची थी। जमीन के एवज में कुछ रकम सुमित दाहिमा को मिल गई थी, जबकि बाकी के रकम के एवज में उन्हें राजेश बद्री ने फ्लैट देने का वादा किया था।

लगातार 6 महीने से फ्लैट के लिए राजेश के द्वारा टालमटोल किया जा रहा था। इसी मामले को लेकर सुमित पुछले 17 मार्च को कोलकाता से कोडरमा पहुंचे थे। उन्होंने कोडरमा व्यवहार न्यायालय और सदर अस्पताल के बीच से उन्होंने अपने परिजनों को फोन भी किया था और यह बताया कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब है। इसके बाद उन्होंने सदर अस्पताल में इलाज भी करवाया। इस आखिरी कॉल के बाद से सुमित की परिजनों से कोई भी बात नहीं हो पाई।

इस बीच लगातार दो दिनों तक सुमित के मोबाइल में रिंग बजता रहा लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया। मामले को लेकर परिजनों ने पहले कोलकाता में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें उन्हें यह पता चला कि सुमित का लास्ट लोकेशन कोडरमा ही है। इसके बाद उसके परिजन कोडरमा पहुंचे और कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। कोडरमा पुलिस भी इस अनसुलझे गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।

Read More.. Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में छात्र नेतृत्व का भव्य अलंकरण समारोह

एसपी के निर्देश पर डीएसपी दिवाकर कुमार की अगुवाई में एक टीम बनाया गया है, जो लापता व्यवसायी की तलाश करने के साथ पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ कर रही है।

Read More.. Koderma News: रोटरी क्लब में असेंबली आयोजित: मानवता की सेवा का लिया संकल्प

Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी