Hazaribag News:सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप, हजारीबाग में ’वार्ब’ (WARB) की तिमाही बैठक का हुआ आयोजन

Hazaribag News:सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप, हजारीबाग में ’वार्ब’ (WARB) की तिमाही बैठक का हुआ आयोजन
सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप, हजारीबाग में ’वार्ब’ (WARB) की तिमाही बैठक का हुआ आयोजन

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। 

हजारीबाग /मेरू: सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में 21 मार्च 2025 से झारखण्ड राज्य में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई व निवारण हेतु वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है। 

वार्ब बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे। इस दौरान राकेश रंजन लाल, उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) कैंप के सक्षम अधिकारी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया साथ ही पुनर्वास व कल्याण संबधित जानकारी एवं भविष्य में सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब (WARB) की बैठक आगामी जून माह में होगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक