Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती ने जनता दरबार में सुनीं आम नागरिकों की विभिन्न गंभीर जन-समस्याएं
मंईया सम्मान और आवास योजना पर विशेष फोकस
हजारीबाग के उपायुक्त हेमन्त सती ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की भूमि विवाद, म्यूटेशन और मंईया सम्मान योजना से जुड़ी शिकायतें सुनीं तथा उनके समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए।
हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़ी समस्याओं और मांगों के संबंध में आवेदन उपायुक्त को सौंपे।
जनता दरबार में भूमि विवाद, म्यूटेशन, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मंईया सम्मान योजना, पारिवारिक विवाद, विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित शिकायतें, मुआवजा भुगतान, रोजगार, भूमिदान एवं ख़ासमहल भूमि संबंधी मामले, पीएम कुसुम योजना, मारपीट की घटनाएं, किरायेदारों द्वारा मकान खाली नहीं करने का संबंध में तथा सड़क व अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े आवेदन प्रमुख रूप से प्राप्त हुए।


जनता दरबार के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित किया गया। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक आवेदन की जांच कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जनता दरबार का लाभ उठाएं तथा राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ लें।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.


