Giridih News: बेंगाबाद में हो रही है योजनाओं की बिक्री, पैसा दिए बिना नहीं होता काम होगा आंदोलन: फॉरवर्ड ब्लॉक

Giridih News: बेंगाबाद में हो रही है योजनाओं की बिक्री, पैसा दिए बिना नहीं होता काम होगा आंदोलन: फॉरवर्ड ब्लॉक
फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता

श्री यादव ने कहा कि, पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा भी प्रखंड अंचल की कार्यशैली को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताने के बावजूद अधिकारियों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा।

गिरिडीह: 16 जनवरी को बेंगाबाद प्रखंड में ज्ञापन दिए जाने के बावजूद पैसे लेकर योजनाएं पास करने तथा योजना निर्माण के नाम पर भी लूट व कमीशनखोरी जारी है, लेकिन प्रखंड के अधिकारी मौन हैं। इससे साफ पता चलता है कि, मुख्यमंत्री द्वारा भी प्रखंड-अंचल के दलालों का अड्डा बनने को लेकर नाराजगी जताने के बावजूद नीचे कोई फर्क नहीं पड़ा है। उक्त बातें पूर्व जिप सदस्य सह फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में कही। दरअसल ऐसे ही कई मामलों को लेकर श्री यादव अपने समर्थकों संग प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात करने पहुंचे। लेकिन उनकी अनुपस्थिति में वहां मौजूद अधीनस्थ कर्मियों से बात कर कहा कि, चपुआडीह पंचायत में 15वीं वित्त योजना (50प्रतिशत) के तहत दुलारचंद ठाकुर का पेयजल कूप मरम्मती योजना का मामला वहां से अग्रसारित होकर एक माह से भी अधिक समय से एमबी निर्गत करने के लिए प्रखंड में लंबित है। इसे लेकर स्वयं उन्होंने भी 24 फरवरी को प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराया था। लेकिन आज तक काम नहीं हुआ, लाभुक परिवार काम कराने के लिए दौड़ लगा रहा है। 

योजना के लिए जरूरतमंद लोग खुले रूप से बिना पैसा दिए काम नहीं होने की बात कर रहे हैं

इसी तरह भलकुदर पंचायत में मनरेगा के तहत सुखदेव गोस्वामी सहित कई अन्य की जमीनों पर डोभा निर्माण का काम पेंडिंग रखा गया है। जबकि सेटिंग वाले पंचायतों में धड़ल्ले से काम बांटे जा रहे हैं। कहा कि, योजना के लिए जरूरतमंद लोग खुले रूप से बिना पैसा दिए काम नहीं होने की बात कर रहे हैं यह सरासर गलत और दुखद है। श्री यादव ने कहा कि, पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा भी प्रखंड अंचल की कार्यशैली को लेकर सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताने के बावजूद अधिकारियों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा। नीचे योजना पास कराने तथा उसके कार्यान्वयन को लेकर जनता की परेशानी घटने के बजाय और बढ़ते जा रही है। यह नहीं चलेगा। इसलिए अंततोगत्वा उनकी पार्टी को जनहित में, विकास के नाम पर मची लूट तथा कमीशनखोरी के खिलाफ आंदोलन में उतरना पड़ेगा। कहा कि, जरूरत पड़ी तो ऐसे मामलों को चिन्हित कर वे खुद बेंगाबाद प्रखंड के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ जाएंगे।

इनकी थी मौजूदगी 

मौके पर अन्य के अलावा फॉरवर्ड ब्लॉक नेता शिवनंदन यादव, शंभू ठाकुर, रामलाल मंडल, शंभू तुरी, सुखदेव गोस्वामी, पांडु टुडू, मुरारी यादव आदि मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी Pakur News: भीषण गर्मी में बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
स्वास्थ्य विभाग में घोटाले और एंबुलेंस खरीद में भारी अनियमितता, CBI जांच की मांग: बाबूलाल मरांडी
बकरीद को लेकर चतरा पुलिस अलर्ट, न्यू पुलिस लाइन में हुआ मॉक ड्रिल
लोहरदगा में जंगली हाथी का तांडव, खेत में काम कर रही महिला को कुचलकर मार डाला
भारत की पहली सभ्यता आदिवासी थी, “वनवासी” राजनीति से सरना अस्मिता पर खतरा
गिरिडीह कॉलेज में संथाली पीजी की मांग तेज, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने दिया आश्वासन
Hazaribagh News: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार, इलाके में मचा हड़कंप
शिक्षा सुधार पर बड़ा कदम, 5 हजार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और भर्ती प्रक्रिया तेज करने के निर्देश: हेमन्त सोरेन
80 साल से अटका था सवाल! ChatGPT ने निकाला ऐसा हल कि गणितज्ञ भी चौंक गए
Pakur News: उपासना मरांडी के प्रयास से चांदपुर में बिजली समस्या का समाधान, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
Hazaribagh News: हर्ष अजमेरा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला, फाइनल में सिलवार अकादमी की शानदार जीत
Hazaribagh News: 14 जून को लगेगा जिला स्तरीय मेगा रक्तदान शिविर, एनजीओ व आमजनों से सहयोग की अपील