CRIME NEWS: हत्या मामले का उद्भेदन, गिरिडीह पुलिस ने किया तीन गिरफ्तार

गिरिडीह एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

CRIME NEWS: हत्या मामले का उद्भेदन, गिरिडीह पुलिस ने किया तीन गिरफ्तार
गिरिडीह एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

तीनों अपराधी पचंबा थाना क्षेत्र के मनिकलालो के रहने वाले है। मंगलवार को एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चार मार्च की रात को अज्ञात अपराधियों के द्वारा डुमरी थाना क्षेत्र के ससारको के रहने वाले उमेश दास की पचंबा स्थित बुढ़वा आहार के पास हत्या कर दी थी।

गिरिडीह: जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र के बुढ़वा तालाब के समीप उमेश दास नामक मजदूर की हुई हत्या मामले का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में गिरिडीह एसपी के निर्देश पर डीएसपी कौशर अली के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अपराधी पचंबा थाना क्षेत्र के मनिकलालो के रहने वाले है।

मंगलवार को एसपी डॉ विमल कुमार ने प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी देते हुए बताया कि चार मार्च की रात को अज्ञात अपराधियों के द्वारा डुमरी थाना क्षेत्र के ससारको के रहने वाले उमेश दास की पचंबा स्थित बुढ़वा आहार के पास हत्या कर दी थी। मामले को लेकर मृतक के भाई राजदेव दास के द्वारा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके आधार पर पचम्बा थाना कांड सं0- 29/25, दि0-05.03.2025, धारा- 103 (1) बी एन एस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए डीएसपी कौशर अली के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया और लगातार छापेमारी कर की गई। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर हत्या कांड मे संलिप्त 31 वर्षीय हरि लाल दास, 19 वर्षीय बसन्त कुमार दास, 59 वर्षीय सोमर दास के घर पर छापामारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया पुलिस दबिस के कारण सभी अपराधी भागने के फिराक में थे।गिरफ्तारी के बाद तीनों अभियुक्तों ने अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने घटना मे प्रयुक्त डंडा एवं खून पोछने के लिए प्रयोग में लाये गए गमछा को बरामद किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर
सड़क दुघर्टना में  महिला की मौत, युवक गंभीर रूप से घायल
आपकी अनुपयोगी पुस्तकें, किसी का उज्ज्वल भविष्य', हजारीबाग में पुस्तक दान अभियान शुरू
हजारीबाग में आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा की सख्ती, महिला अपराध और नक्सल मामलों पर दिए कड़े निर्देश
पूर्व रेलवे के जीएम मिलिंद देऊस्कर ने मालदा से साहिबगंज रेलखंड का किया गहन निरीक्षण