Hazaribag News: विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम किया गया आयोजन

यक्ष्मा उन्मूलन में बेहतर कार्य व सहयोग करने वाले लोगों को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Hazaribag News: विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम किया गया आयोजन
सम्मानित करती हुई उपायुक्त

उन्होंने कहा कि पहले भी कई लोगों ने मरीजों को गोद लेकर उन्हें न्यूट्रिशंस बास्केट उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान की थी। डीएमएफटी फंड से एक्सरे मशीन खरीदकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कार्रवाई जा रही है।

हजारीबाग: विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा सूचना भवन में यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपायुक्त नैंसी सहाय रहीं। यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नैंसी सहाय, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश कुमार, सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीपप्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह ने कहा कि पूरे जिले में 100 दिवसीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम चलाकर कई मरीजों को चिन्हित कर उनका इलाज किया जा रहा है।

पूरा जिला टीबी मुक्त हो इसके लिए अभी भी हमें काफी मेहनत करने की जरूरत है। कई कमियां हैं जिन्हें दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उपायुक्त के मार्गदर्शन में यक्ष्मा उन्मूलन को लेकर हम सभी ने बेहतर कार्य किया है और हम सभी को उम्मीद है कि उपायुक्त महोदया का मार्गदर्शन हमें मिलता रहेगा। जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता ने कहा की पूरा जिला टीबी मुक्त हों इसके लिए हमें एक अच्छी सोच के साथ काम करनी होगी। सभी चिकित्सा पदाधिकारियों, कर्मियों को प्रेरित करने की जरूरत है। समय समय पर पूरे जिले में पंचायत स्तर पर टीबी उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है।

उपायुक्त नैंसी सहाय ने कहा कि हजारीबाग जिला टीबी मुक्त हो इसके लिए कई कार्यक्रम चलाई जा रही है। पिछले दो तीन वर्षों से काफी प्रयास किया जा रहा है, जिसका परिणाम काफी हद तक सकारात्मक रहा है। सभी चिकित्सक, सीएचओ, सहिया व अन्य कर्मियों का कार्य सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि टीवी के मरीज बेहतर खानपान और अच्छे रहन सहन से टीबी को मात दे सकते हैं। सभी को गलत धारणाएं, मिथ्य आदि जैसे नकारात्मक चीजों को नजरअंदाज करके चलना है। आपको सही इलाज करवाने, खानपान में न्यूट्रिशंस आदि शामिल करने व स्वस्थ्य रहने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पहले भी कई लोगों ने मरीजों को गोद लेकर उन्हें न्यूट्रिशंस बास्केट उपलब्ध कराकर सहायता प्रदान की थी। डीएमएफटी फंड से एक्सरे मशीन खरीदकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध कार्रवाई जा रही है। कार्यक्रम में यक्ष्मा उन्मूलन में बेहतर कार्य व सहयोग करने वाले चिकित्सक, एनटीपीसी कोल माइंस के प्रतिनिधियों, सहिया व अन्य कर्मियों को उपायुक्त ने मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपायुक्त नैंसी सहाय के अलावा, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, सिविल सर्जन सरयू प्रसाद सिंह, डॉ. आरके जायसवाल, जेएसएलपीएस के डीपीएम दिव्यदीप सिंह सहित कई अन्य चिकित्सक, सहिया, व अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का कांग्रेस पर तीखा हमला, पुतला दहन को बताया घिनौनी हरकत
Hazaribagh News: कर्जन मैदान पहुंचे डीसी हेमन्त सती, खिलाड़ियों की सुविधा के लिए दिए बड़े निर्देश
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती का बरकट्ठा दौरा, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यटन स्थलों का लिया जायजा
Bokaro News: आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, पक्का मकान ढहा, महिला गंभीर
Bokaro News: डिग्री कॉलेज में बंद विषयों को दोबारा शुरू कराने की मांग, राज्यपाल से मिले पूर्व विधायक लंबोदर महतो
Bokaro News: डीपीएस में जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता शुरू, बाल धुरंधरों का लगा मजमा