Hazaribag News: ग्रिड सब-स्टेशन निर्माण में देरी एवं जल संसाधन प्रबंधन की अनदेखी जनता के हितों पर सीधा प्रहार: प्रदीप प्रसाद

Hazaribag News: ग्रिड सब-स्टेशन निर्माण में देरी एवं जल संसाधन प्रबंधन की अनदेखी जनता के हितों पर सीधा प्रहार: प्रदीप प्रसाद
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद

परियोजना के लंबित रहने से स्थानीय निवासियों को लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या झेलनी पड़ रही है।

हजारीबाग: सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने विधानसभा सत्र के दौरान हजारीबाग और राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को सरकार के समक्ष रखा तथा कई विषयों पर सरकार से जवाब मांगा गया जिससे कई गंभीर समस्याएं उजागर हुईं। सरकार से इन मुद्दों पर त्वरित समाधान की मांग की गई, ताकि जनता को उनके अधिकारों का लाभ जल्द मिल सके। हजारीबाग में 132 करोड़ रुपये की लागत से नया ग्रिड सब-स्टेशन बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और बार-बार बिजली कटौती की समस्या दूर होगी लेकिन इस परियोजना का निर्माण कार्य वन भूमि के हस्तांतरण में देरी के कारण रुका हुआ है। जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए, सरकार से वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है। परियोजना के लंबित रहने से स्थानीय निवासियों को लगातार बिजली आपूर्ति बाधित होने की समस्या झेलनी पड़ रही है। यदि जल्द ही आवश्यक मंजूरी नहीं दी गई, तो यह परियोजना अनावश्यक देरी का शिकार हो सकती है, जिससे क्षेत्र के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

झारखंड में जल संसाधनों के उचित प्रबंधन और किसानों की सिंचाई सुविधाओं को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा गया। इस विषय पर चर्चा के दौरान यह जानकारी सामने आई कि राज्य में पूर्व में गठित झारखंड राज्य जल संसाधन आयोग को भंग कर दिया गया था। इस आयोग का मुख्य उद्देश्य जल संसाधनों का प्रबंधन और किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा प्रदान करना था, लेकिन इसके भंग होने के बाद कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। सरकार की ओर से बताया गया कि अब नए जल संसाधन आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। यह आयोग जल संरक्षण, सिंचाई सुविधाओं के विस्तार और कृषि विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। लेकिन जब तक यह आयोग पूरी तरह से कार्यशील नहीं हो जाता, तब तक जल संसाधन प्रबंधन और किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए, इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की गई है, ताकि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं मिल सकें और राज्य में जल प्रबंधन को मजबूत किया जा सके।

श्री प्रसाद ने सरकार मांग किया की इन महत्वपूर्ण विषयों पर शीघ्र ठोस निर्णय लिया जाए ताकि हजारीबाग और झारखंड की जनता को विकास कार्यों का पूरा लाभ मिल सके। क्षेत्र के नागरिकों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना और किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।हजारीबाग और पूरे झारखंड के विकास के लिए संघर्ष जारी रहेगा और सरकार से जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा की जनता की समस्याओं को हल करवाने और राज्य को समृद्ध बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन