Koderma News: एसडीओ और खनन विभाग ने किया क्रशर सील, एक 18 चक्का वाहन को भी किया ज़ब्त

Koderma News: एसडीओ और खनन विभाग ने किया क्रशर सील, एक 18 चक्का वाहन को भी किया ज़ब्त
प्रोफाइल फ़ोटो

मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन सिंहपुर क्रेशर मंडी से गिट्टी लादकर कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा था।

कोडरमा: अनुमंडलाधिकारी कोडरमा रिया सिंह के नेतृत्व में जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी व खनन इंस्पेक्टर आदर्श गुप्ता ने संयुक्त रूप से कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित पचगावां मोड़ के समीप से बिना चालान के गिट्टी लदा एक 18 चक्का वाहन को जप्त किया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त वाहन सिंहपुर क्रेशर मंडी से गिट्टी लादकर कोडरमा होते हुए बिहार की ओर जा रहा था। इसी क्रम में पचगावां मोड़ के समीप पहले से मौजूद पदाधिकारी ने वाहन को रोककर जांच करने के दौरान चालक द्वारा परिवहन से संबंधित किसी प्रकार के कागजात प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन को जब्त कर अग्रेषित कार्रवाई हेतु नवलशाही थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

वहीं दूसरी ओर उत्तरप्रदेश का चालान काटकर फर्जीवाड़ा करने के मामले में देर शाम सिंहपुर क्रेशर मंडी में संचालित मां संतोषी क्रशर यूनिट को सील कर कर्रवाई किया है। फर्जीवाड़े में पता चला कि कई वाहन चालकउत्तरप्रदेश के नाम पर चालान कटवाते हैं और उसी चालान से पटना समेत अन्य जिलों में तीन से चार बार स्टोन चिप्स की आपूर्ति कर देते हैं।

विभाग की ओर से 600 सीएफटी स्टोन चिप्स की दुलाई के लिए 8,400 रुपए का चालान निर्गत किया जाता है। लेकिन एक ही चालान को इस्तेमाल कर सरकार को रोजाना लाखों रूपए का चूना लगाया जा रहा है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़ Koderma News: वन विभाग की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, एसपी आवास के पीछे घर में चल रहे अवैध लकड़ी गोदाम का भंडाफोड़
Koderma News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सतगावां में शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, पटना का तस्कर गिरफ्तार
Koderma News: 90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता अभियान: योगियाटिलहा पंचायत भवन में ग्रामीणों को सिखाए गए कानून के पाठ
Sahebganj News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में मिला ठोस आश्वासन
Giridih News: "हँसता भारत, स्वस्थ भारत": अंतरराष्ट्रीय गुरु जितेन कोही के जन्मदिन पर गिरिडीह को मिली हास्य योग की नई सौगात
Sahebganj News: उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिले मेडल और प्रशस्ति पत्र
Warivo Electric Launch: वारिवो ने लॉन्च किए 4 नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और खासियतें
समृद्ध झारखंड खबर का बड़ा असर: 6 महीने से प्यासे पहाड़िया टोला में पहुंचा पानी
बड़ा साइबर फ्रॉड: डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत के नाम से बना फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, पैसे मांगने का आरोप
जहरीली गैस बनी मौत का कारण, कलाहांडी में सेप्टिक टैंक में उतरे 6 मजदूरों की गई जान
Sahebganj News: विधायक का जनता दरबार, PM आवास की किस्त से लेकर पेयजल संकट तक पर हुआ ऑन-द-स्पॉट फैसला
गिरिडीह दिशा बैठक में अन्नपूर्णा देवी का बड़ा निर्देश, बिजली-पानी संकट पर नहीं चलेगी लापरवाही