Hazaribagh News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने आयोजित किया भव्य होली मिलन समारोह
बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग झारखंड सरकार राजीव रंजन
होली मिलन समारोह का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती के साथ हुआ तदोपरांत अतिथियों का मंच पर स्वागत, दीप प्रज्वलन, अतिथियों का अंग वस्त्र व मोमेंटो को देकर स्वागत स्वागत गान, स्वागत भाषण, जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिभाषण हुआ जिसके बाद चित्रांश परिवार के नौनिहालों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें दर्जनों नौनिहालों ने गीत संगीत व नृत्य की प्रतुति दीl
हजारीबाग: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा हजारीबाग जिला इकाई ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा महादेव मंदिर के समीप स्थित प्रधान कैफेटेरिया (वैभवी बैंक्वेट हॉल) में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया इस समारोह की अध्यक्षता शोभा सहाय ने किया होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि गौ सेवा आयोग झारखंड सरकार अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद व विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा प्रदेश अध्यक्ष ( महिला प्रकोष्ठ) रीता लाल शामिल हुएl
होली मिलन समारोह का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त की आरती के साथ हुआ तदोपरांत अतिथियों का मंच पर स्वागत, दीप प्रज्वलन, अतिथियों का अंग वस्त्र व मोमेंटो को देकर स्वागत स्वागत गान, स्वागत भाषण, जिला अध्यक्ष का स्वागत अभिभाषण हुआ जिसके बाद चित्रांश परिवार के नौनिहालों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें दर्जनों नौनिहालों ने गीत संगीत व नृत्य की प्रतुति दीl होली मिलन समारोह के मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि रंगों का त्यौहार होली आपसी प्रेम भाईचारे और एकता का प्रतीक है मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि इस अवसर पर मुझे हजारीबाग चित्रांश परिवार के बीच आने का मौका मिला हैl
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
