Crime News: डकैती कांड का उद्भेदन, दो गिरफ्तार

गिरिडीह एस पी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी डकैती मामले के उद्भेदन की जानकारी

Crime News: डकैती कांड का उद्भेदन, दो गिरफ्तार
गिरिडीह एस पी डॉ बिमल कुमार व अन्य

दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु पुलिस छापामारी कर रही है।

गिरिडीह: जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप शुभम किराना दुकान में पिछले दिनों डकैती की वारदात का गिरिडीह पुलिस ने उद्भेदन किया है। पुलिस ने डकैती की घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपराधियों के पास से डकैती किए गए   जेवरात और रुपए भी बरामद किया है। उक्त जानकारी गिरिडीह एस पी डॉ बिमल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी।

गिरफ्तार आरोपियों में ये हैं शामिल

गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने अपराधियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। गिरफ्तार अपराधियों में बिहार के जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र ग्राम लाहबन कल्याणपुर निवासी गंगाधर पासवान पिता भालका पासवान एवं जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के सा- छोटकीठाढ़ी मानसीडीह निवासी निक्कू कुमार सैनी उर्फ रिंकू कुमार पासवान, पिता नागेश्वर पासवान शामिल है।

अपराधियों के पास से ये सामान बरामद

वहीं पुलिस ने अपराधियों के पास से टीवीएस अपाचे  मोटरसाईकिल नं- जेएच11एबी 7044, टीवीएस राइडर मोटरसाईकिल नं- जे एच11एआर 7963, होंडा एसपी 125 मोटरसाईकिल नं०-जेएच15एबी 4570, वादी का ओप्पो एवं रियलमी कम्पनी का दो मोबाईल, चांदी जैसा दो जोड़ा पायल, चांदी जैसा एक पीस अनरीति, जेवर वजन करने वाला छोटा तराजु एक, जेवर वजन करने वाला पीतल का बना बीस तोला का एक, दस तोला का एक, पांच तोला का एक, तीन तोला का एक एवं सौ ग्राम का एक बटखारा, लूटे गये नकद में से 18,900/ अठारह हजार, नौ सौ रूपया नकद, लोहा का सब्बल एक पीस आरोपियों के पास से बरामद किया है।

जमुआ थाना क्षेत्र में हुई थी वारदात

विदित हो कि विगत 7 मार्च की रात्रि करीब 01:30 बजे जमुआ थानान्तर्गत रेलवे स्टेशन के समीप शुभम किराना दुकान- सह-मकान का शटर काट कर 06 अज्ञात अपराधमकर्मी द्वारा पिस्टल का भय दिखाकर दुकान संचालक के संग मारपीट कर 08 लाख रूपया नकदी एवं सोना-चाँदी के जेवरात की डकैती की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में दुकान संचालक मनोज कुमार साव, पिता श्याम सुन्दर साव, साकिन हरला, थाना जमुआ, के लिखित आवेदन पर जमुआ थाना कांड संख्या 49/2025, दिनांक 08.03.2025 में धारा 310 (2) बीएनएस 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: जमुआ: एक्साइज इंस्पेक्टर सुबोध कुशवाहा की ‘प्रयास पहल’ संस्था से संवर रहा हजारों बच्चों का भविष्य, बरगद के पेड़ से शुरू हुआ सफर

एसपी ने गठित की थी विशेष टीम

वहीं डकैती की वारदात के बाद गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया था। टीम ने तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल दो आरोपी गंगाधर पासवान और निक्कू कुमार सैनी उर्फ रिंकू कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: Giridih News: मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026, अनमैप्ड वोटर्स के मैपिंग का कार्य युद्धस्तर पर शुरू

गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया जुर्म

गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने डकैती का जेवरात बरामद किया।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु पुलिस छापामारी कर रही है: एस पी

एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त निक्कु पासवान के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त रुपया एवं जेवरात तथा वादी का मोबाईल बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि कांड में शामिल दोनो अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई थानों में केस दर्ज है। दोनो गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। साथ ही इस कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तार हेतु पुलिस छापामारी कर रही है।

गठित टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी,कर्मी

खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, पुलिस निरीक्षक जमुआ अंचल  रोहित महतो, जमुआ थाना प्रभारी मणिकांत कुमार, हीरोडीह थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल, गावां थाना प्रभारी अभिषेक कुमार,  पु अ नि अभिषेक महतो, हिरोडीह थाना, पु अ नि गणेश यादव, देवरी थाना, पु अ नि रोहित कुमार सिंह, जमुआ थाना, पु अ नि धीरेन्द्र कुमार यादव, जमुआ थाना, स अ नि वेद प्रकाश पाण्डेय, जमुआ थाना, आरक्षी जोधन कुमार, तकनिकी शाखा, पुलिस बल, जमुआ थाना शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Ramgarh News: कोयलांचल में भीषण गर्मी को देख मुखिया ने पत्रकार चौक समेत दो जगहो पर प्याऊ की व्यवस्था कराई
Ramgarh News: पुलिस की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक, भैरवी नदी किनारे अवैध शराब भट्टी ध्वस्त, 120 लीटर महुआ शराब जब्त
Ramgarh News: सीसीएल प्रबंधन का बड़ा एक्शन, अवैध कोयला मुहानों पर चला बुलडोजर, 20 टन कोयला जब्त
Dhanbad News: बिजली-पानी संकट पर विधायक रागिनी सिंह सख्त: खुद उतरीं ग्राउंड पर, अफसरों को दी हिदायत
Dhanbad News: डालसा की बड़ी पहल, बस्ताकोला के जीवन संस्थान में दिव्यांग बच्चों के अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम
Dumka News: डीएसओ डॉ राजशेखर ने किया रामगढ़ स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम का औचक निरीक्षण
Dumka News: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत कॉमनवेल्थ डे पर साइकिलिंग और योग कक्षा का आयोजन 
Palamu News: आजसू का बड़ा शंखनाद, 15 दिनों के भीतर जिले की सभी पंचायतों में होगा संगठन का विस्तार
Palamu News: पिकेट बनाने के खिलाफ फूटा जनाक्रोश: मेदिनीनगर में बाजार पूरी तरह बंद, व्यापारियों में भारी उबाल
Pakur News: बालू माफिया का तांडव, महेशपुर-गुम्मामोड़ सड़क पर बिना चालान दौड़ रहे ओवरलोड हाईवा
Pakur News: प्रतिबंधित लॉटरी का बड़ा नेटवर्क सक्रिय, अंबेडकर चौक से गांवों तक रोजाना लाखों का अवैध धंधा