GIRIDIH NEWS: जमुआ थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहार पर भाईचारा और सौहार्द बनाएं

शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा : राजेंद्र कुमार

GIRIDIH NEWS: जमुआ थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहार पर भाईचारा और सौहार्द बनाएं
खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र कुमार व अन्य (फ़ाइल फ़ोटो)

मौके पर जमुआ बीस सूत्री अध्यक्ष मो जुनैद आलम, जमुआ के पूर्व उपप्रमुख चंद्रशेखर राय, शांति समिति अध्यक्ष मो असगर अली, कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह, झामुमो नेता चिना खां, चुंगलों मुखिया विकास मंडल, अर्मेन्द्र कुमार, दिनेश मंडल, खरगडीहा मुखिया सूनील साव,  के अलावे एसआई धीरेंद्र यादव, एसआई राजेश कुमार आदि पुलीस कर्मी मौजूद थे।

गिरिडीह: मंगलवार को जमुआ थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेन्द्र कुमार ने की।बैठक में खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र कुमार ने कहा कि किसी भी धर्म को आहत करने वाले तत्व का पहचान किया जाएगा। शराब का सेवन करने वालों व शराब का धंधा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जायेगा। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों ने इसके लिए आमलोगों से सहयोग करने की बात की, कहा कि आगामी 14 मार्च को रमजान की दूसरी जुम्मा एवं हिंदुओं का होली पर्व है। दोनों समाज के लोग आपसी सौहार्द के तहत दोनों त्यौहार मनाया जाए। कहा कि कोई भी शराब का सेवन या धंधा करते पकड़ा गया तो जेल भेज दिया जाएगा ।होली के दिन प्रशासन द्वारा शांति व्यवस्था बनाने के लिए पूर्ण व्यवस्था की गई है। किसी प्रकार की कहीं कोई गलत घटना या अपराध ना हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन वैसे लोग पर पैनी नजर रखेंगे।

बैठक में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजुद रहे ।त्यौहार के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें जनप्रतिनिधि से भी राय ली गई, प्रशासन द्वारा दिशा निर्देश के संबंध में जानकारी दी गई ,जिसमें कहा गया की होली/रमजान के पूर्व संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त गश्ती के निर्देश दिए गए हैं ,ताकि शांति और व्यवस्था बनी रहे।

इनकी रही मौजूदगी 

मौके पर जमुआ बीस सूत्री अध्यक्ष मो जुनैद आलम, जमुआ के पूर्व उपप्रमुख चंद्रशेखर राय, शांति समिति अध्यक्ष मो असगर अली, कांग्रेस नेता सच्चिदानंद सिंह, झामुमो नेता चिना खां, चुंगलों मुखिया विकास मंडल, अर्मेन्द्र कुमार, दिनेश मंडल, खरगडीहा मुखिया सूनील साव,  के अलावे एसआई धीरेंद्र यादव, एसआई राजेश कुमार आदि पुलीस कर्मी मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान
हिंदू राष्ट्रसंघ 5 अगस्त को मनाएगा छठा स्थापना दिवस, फहरेगा 20 फीट भगवा ध्वज
प्रसूता की मौत पर भाजपा का हमला, प्रतुल शाह देव ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
स्वर्णरेखा महिला समिति द्वारा 'प्रगति 2.0 टेलरिंग सेंटर' का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण को नई दिशा
मत्स्य विभाग परिसर में मिला लहूलुहान शव, हजारीबाग में सनसनी; पहचान में जुटी पुलिस
मतदाता सूची SIR अभियान में जुटी कांग्रेस, बूथों पर किया जनसंपर्क
सारठ में मूसलाधार बारिश का कहर, सारठ–देवघर मुख्य सड़क जलमग्न, आवागमन ठप