Koderma News: रमजानुल का तीसरा जुम्मा, लोगाे ने पूरे अकीदत के साथ मस्जिदों में अदा किया

नमाजियों ने अल्लाह ताअला की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमन-चैन की दुआं मांगी

Koderma News: रमजानुल का तीसरा जुम्मा, लोगाे ने पूरे अकीदत के साथ मस्जिदों में अदा किया
फ़ोटो साभार : गूगल

जिला के विभिन्न मस्जिदों में वहां के इमामो ने जुमा की नमाज़ अदा कराई। मौके पर ऑलमाओ ने रमजान- उल मुबारक की फजीलत लोगों को बताया। जामा मस्जिद असनाबाद में मौलाना सरफराज अहमद ने नमाज अदा कराई।

कोडरमा: रमजान उल मुबारक का तीसरा जुम्मा लोगों ने पूरे अकीदत के साथ नमाज अदा किया।  जुमा की नमाज़ के बाद सैकड़ो  हाथ  अल्लाह ताअला की बारगाह में उठे और पूरे देश में अमन चैन व भाई चारगी की दुआ मांगी।  जिला के तमाम मस्जिदों में लोग  जुमा की नमाज़ ऐहतमाम के साथ अदा किया। मस्जिदों में  नमाज अदा करने वालों में सुबह से ही  उत्साह देखा गया।  अजान होते ही लोग  मस्जिदों की ओर रुख कर दिए। जुमा की नमाज़ को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग मस्जिदों में सामूहिक रूप से जुमा की नमाज अदा किया। जिला के विभिन्न मस्जिदों में वहां के इमामो ने जुमा की नमाज़ अदा कराई। मौके पर ऑलमाओ ने रमजान- उल मुबारक की फजीलत लोगों को बताया। जामा मस्जिद असनाबाद में मौलाना सरफराज अहमद ने नमाज अदा कराई।

रमजान में की गई हर नेकी का सवाब सत्तर गुना बढ़ जाता है- मौलाना अख्तर

जुम्मा के मौके पर तकरीर करते हुए मस्जिदे अक्सा असनाबाद,करमा में मौलाना अख्तर  ने कहा की रमजान माह को तीन अशरों  में बांटा गया है। पहला अशरा ‘रहमत’ का है। इसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमत की दौलत लुटाता है। दूसरा अशरा ‘बरकत’ का है , जिसमें खुदा बरकत नाजिल करता है। जबकि तीसरा अशरा ‘मगफिरत’ का है। इस अशरे में अल्लाह अपने बंदों को गुनाहों से पाक कर देता है। यह अशरा ‘मगफिरत का चल रहा है। उन्होंने कहा कि  इस माह में रोजेदार अल्लाह के नजदीक आने की कोशिश के लिए भूखे-प्यासे  सहित तमाम इच्छाओं को रोकता है। बदले में अल्लाह अपने उस इबादत गुजार रोजेदार बंदे के बेहद करीब आकर उसे अपनी रहमतों और बरकतों से नवाजता है।

उन्होंने कहा कि इस्लाम की पांच बुनियादों में रोजा भी शामिल है और इस पर अमल के लिए ही अल्लाह ने रमजान का महीना मुकर्रर किया है। खुद अल्लाह ने कुरान शरीफ में इस महीने का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि  इंसान के अंदर जिस्म और रूह है। आम दिनों में उसका पूरा ध्यान खाना-पीना और दीगर जिस्मानी जरूरतों पर रहता है, लेकिन असल चीज उसकी रूह है। इसी की तरबीयत और पाकीजगी के लिए अल्लाह ने रमजान बनाया है। रमजान में की गई हर नेकी का सवाब कई गुना बढ़ जाता है। इस महीने में एक रकात नमाज अदा करने का सवाब 70 गुना हो जाता है। साथ ही इस माह में दोजख (नरक) के दरवाजे भी बंद कर दिए जाते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

ट्रेजरी घोटाले में सरकार चहेते अफसरों को बचा रही : प्रतुल शाहदेव ट्रेजरी घोटाले में सरकार चहेते अफसरों को बचा रही : प्रतुल शाहदेव
श्रावणी मेला के लिए साहिबगंज, पाकुड़ समेत 6 जिलों से चले स्पेशल ट्रेनें, झारखंड रेल यूज़र्स की मांग
दिशोम गुरु स्वर्गीय  शिबू सोरेन  की पुण्यतिथि पर कुंआ की होगी मरम्मती, पत्रकार निर्मल महाराज ने अपनी जर्जर कुंआ की मरम्मती कि मांग उपायुक्त से कि 
दारू के नशे में बाप बना जल्लाद, बेटे के सिर पर कुल्हाड़ी से वार, इलाज के दौरान मौत
बरहरवा–पाकुड़ रोड पर फिर हादसा बांस लदी जुगाड़ गाड़ी पलटी, चालक घायल
बिंदु धाम में कांवड़िया सेवा शिविर का शुभारंभ बीडीओ रहे मुख्य अतिथि
मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए बचे सिर्फ 2 दिन, उपायुक्त ने 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील की
साहिबगंज को मिली बिजली की नई सौगात सब-स्टेशन में लगा नया 10 एमवीए ट्रांसफार्मर
श्रावणी मेला को लेकर नगर निगम मुस्तैद, आवारा पशुओं को गौशाला भेजने के लिए शुरू हुआ बुल कैचिंग अभियान
डीएवी कास्टर टाउन देवघर अंडर-14 क्लस्टर लेवल में ओवरऑल चैंपियन, 35 स्वर्ण समेत 68 पदक जीते
श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय