International Women's Day: महिलाओं के विकास और शशक्तिकरण से बनेगा शसक्त भारत - प्रियंका कुमारी
उन्होंने कहा कि बहुत संघर्षों के पश्चात आज हम इस स्थिति में पहुंचे हैं की समाज के विकास में अब हमारी बराबरी की हिस्सेदारी है। मौके पर सेविका सुनीता देवी, ज्योति देवी, गुलशन आरा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
गिरिडीह: गावां प्रखण्ड के खरसान पंचायत भवन परिसर में चाइल्ड लेबर फ्री माइका/बाल मित्र ग्राम कार्यक्रम के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सुरक्षा, समानता एवं न्यायपूर्ण समाज की रचना के लिए आधी आबादी के बढ़ते कदम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का संचालन अमित कुमार ने किया व धन्यवाद ज्ञापन मनीषा कुमारी ने की। संगोष्ठी का शुभारंभ मुखिया प्रियंका कुमारी, रजिया खातून, रूपा श्री सिंह , सेविका संघ अध्यक्ष संजू देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अजय सिंह, BPRO संजय कुमार, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि इमरान अंसारी, BBT राजदा खातून, छोटी कुमारी, मनीषा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
संगोष्ठी सभा मे उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए सांख पंचायत मुखिया प्रियंका कुमारी ने कहा कि एक विकसित समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में आना बहुत ही आवश्यक है और यहां देख कर अच्छा लग रहा है कि सुदूरवर्ती 'बाल मित्र ग्राम' की किशोरियां एवं महिलाएं भी अब उस भुमिका में आ गयी हैं की वे समाज को नई दिशा देने का कार्य कर सकें।हमारे क्षेत्र की बालिकाएं शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में लगातार बेहतर कर रहीं हैं जो नारी शक्ति के नृतेत्व में आने का सकारात्मक संदेश है व महिलाओं के विकास और शशक्तिकरण से शसक्त भारत का निर्माण होगा।
उन्होंने कहा कि बहुत संघर्षों के पश्चात आज हम इस स्थिति में पहुंचे हैं की समाज के विकास में अब हमारी बराबरी की हिस्सेदारी है। मौके पर सेविका सुनीता देवी ज्योति देवी गुलशन आरा समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
