Giridih News: बेंगाबाद में मजदूरी के दौरान दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत

एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल

Giridih News: बेंगाबाद में मजदूरी के दौरान दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत
जेसीबी लगाकर मलबा हटाते पुलिस बल

घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और जेसीबी लगाकर पहले मलबा हटाया और फिर दोनों युवकों के शव को बाहर निकलवाया।

गिरिडीह: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के दूधिटांड़ में बंद पड़े स्कूल से दो युवकों को छड़ निकालना महंगा पड़ गया है। उक्त विद्यालय की छत गिरने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि उनके साथ गए एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मध्य विद्यालय दूधिटांड़ का पुराना भवन जर्जर हालत में वर्षों से बंद पड़ा था। इसी बीच शनिवार को बंगाल के रहने और वर्तमान में बेंगाबाद में रह कर कबाड़ी खरीद बिक्री का काम करने वाले तीन युवक उक्त विद्यालय से छड़ निकालने पहुंचे। जर्जर छत से निकले छड़ को काटने के क्रम में विद्यालय का जर्जर छत तेज आवाज के साथ ढह गया। जिसमें दबने से मो हसीबुल एवं मो असादुल की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

इधर विद्यालय भवन का छत गिरने की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों का निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे उन दोनों को नहीं निकाल पाए। वहीं तीसरे युवक को वे इलाज के लिए बेंगाबाद स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिए। साथ ही मामले की जानकारी बेंगाबाद पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना की पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और जेसीबी लगाकर पहले मलबा हटाया और फिर दोनों युवकों के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर बेंगाबाद थाना ले गई। साथ ही मामले की जांच करते हुए पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे तीनों युवक किस के कहने पर विद्यालय से छड़ निकालने गए थे।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट