Cyber Crime: लोन दिलाने के नाम पर ठगी, एक गिरफ्तार
छापामारी के दौरान एक साईबर अपराधी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा गठित टीम के द्वारा मकान की तलाशी ली गई, इस दौरान पकड़ाये अपराधी के रूम से 9 एटीएम, 2 मोबाईल, 2 सीम, 3 पासबुक एवं 36 हजार नगद बरामद किया गया।
कोडरमा: फेसबुक पर बजाज फाईनेंस से लोन दिलाने के नाम पर पैसा की ठगी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। विगत 21 मार्च की रात्रि में पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि तिलैया थानान्तर्गत तिलैया बस्ती के एक मकान से लोन देने के नाम पर आमजनो को ऑनलाईन के माध्यम से पैसे की ठगी की जा रही है। एसपी अनुदीप सिंह ने शनिवार को बताया कि उक्त सूचना के सत्यापन हेतु तिलैया थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तिलैया बस्ती स्थित उक्त मकान में छापामारी की गई है।
छापामारी के दौरान एक साईबर अपराधी अखिलेश कुमार को गिरफ्तार किया गया तथा गठित टीम के द्वारा मकान की तलाशी ली गई, इस दौरान पकड़ाये अपराधी के रूम से 9 एटीएम, 2 मोबाईल, 2 सीम, 3 पासबुक एवं 36 हजार नगद बरामद किया गया। जिसके बाद गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि ये फेसबुक पर वेबसाईट के माध्यम से फर्जी बजाज फाईनेंस कम्पनी से लोन दिलाने के नाम पर एड, लिंक जारी कर आम लोगो को लोन हेतु संपर्क करते थे, एवं लोन देने के नाम पर एक राशि के तौर पर कुछ पैसा का डिमांड करते थे, पैसा आ जाने के बाद वह व्यक्ति लोन का डिमांड करता था तो गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बोला जाता था कि अभी साइट में कुछ तकनीकी समस्या है जिस कारण लोन की राशि देने में देरी है तथा कुछ और अतिरिक्त पैसा का डिमांड करते थे। साथ ही फर्जी पैसा प्राप्त होने का मैसेज बनाकर कई व्यक्तियो को अपने मोबाईल से भेजते थे और उस व्यक्ति से ओटीपी प्राप्त होने पर पीड़ित के खाते से पैसा को अपने विभिन्न बैक खातो में ट्रान्सफर कर एटीएम के माध्यम से निकासी करते थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
